{"_id":"6ae77757bf3a5eb9be009c06","slug":"bsa-office-clerk-dies-in-accident-while-on-his-way-to-appear-for-pet-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-168349-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पीईटी देने जा रहे बीएसए कार्यालय के लिपिक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पीईटी देने जा रहे बीएसए कार्यालय के लिपिक की हादसे में मौत
विज्ञापन
इब्राहिमपुर के भड़सारी गांव में शव पहुंचने के बाद रोते परिजन व अन्य। स्रोेत स्थानीय ग्रामीण
अंबेडकरनगर। पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) देने रायबरेली जा रहे बीएसए कार्यालय के लिपिक प्रत्युष पटेल (30) की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। सुल्तानपुर के सेमरी बाईपास पर उनकी बाइक को निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रत्युष को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोपहर करीब 12 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इब्राहिमपुर क्षेत्र के बहादुरपुर भड़सारी निवासी आदित्य पटेल के अनुसार, उनके चचेरे भाई प्रत्युष पटेल बीएसए कार्यालय में लिपिक थे। उन्होंने पीईटी के लिए भी फॉर्म भरा था। रविवार को पहली पाली उनकी परीक्षा सुल्तानपुर स्थित केंद्र पर थी। वह तड़के ही अपनी बाइक से परीक्षा देने के लिए निकले थे। सुबह करीब छह बजे सुल्तानपुर के सेमरी बाईपास पर उनकी बाइक में एक बस ने पीछे से टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि हादसे के समय प्रत्युष ने हेलमेट पहन रखा था, इसके बावजूद सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद काफी देर तक सड़क पर पड़े रहने के बाद राहगीरों ने उन्हें बीरसिंहपुर स्थित 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें अंबेडकरनगर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पास मौजूद आधार कार्ड के जरिये प्रत्युष की पहचान हो सकी। इसके बाद सूचना परिवार को दी गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. पूनम मिश्रा समेत विभाग के अन्य कर्मचारी उनके पैतृक आवास पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
14 माह पहले मिली थी नौकरी
प्रत्युष के पिता दिलीप कुमार वर्मा टांडा के भड़सारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। वर्ष 2022 में उनका निधन हो गया था। इसके बाद अगस्त 2025 में प्रत्युष को मृतक आश्रित कोटे के तहत बीएसए कार्यालय में लिपिक की नौकरी मिली थी। प्रत्युष का विवाह नहीं हुआ था। बेटे की अचानक मौत से मां रंजना वर्मा अचेत हो गईं। वहीं बड़ी बहन सुरभि वर्मा का भी रो-रोकर बुरा हाल है।