{"_id":"69cd5533da362da27907ad31","slug":"inspector-bewana-was-punished-for-not-registering-an-fir-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-153499-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: प्राथमिकी दर्ज न करने पर नपे इंस्पेक्टर बेवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: प्राथमिकी दर्ज न करने पर नपे इंस्पेक्टर बेवाना
Wed, 01 Apr 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने मंगलवार की रात 36 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है। उपनिरीक्षक प्रभाकांत तिवारी को बेवाना थानाध्यक्ष बनाया गया है। यहां तैनात निरीक्षक सर्वदमन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इन पर एक मामले में प्राथमिकी दर्ज न करने और रुपये मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं।
इसके अलावा इनकी कई और शिकायतें भी थीं। निरीक्षक हीरालाल यादव को साइबर थाने के साथ ही अतिरिक्त निरीक्षक जहांगीरगंज की जिम्मेदारी दी गई है। एसआई आनंद प्रकाश श्रीवास्तव को अलीगंज, विनोद प्रकाश पांडेय और प्रमोद कुमार खरवार को पुलिस लाइन, घनश्याम यादव व अनुज यादव को राजेसुल्तानपुर भेजा गया है।
इससे पहले ये सभी जहांगीरगंज में तैनात थे। एसआई अर्जुन यादव को राजेसुल्तानपुर से जहांगीरगंज, राम विभु सिंह को पुलिस लाइन से महरूआ, सुधीर कुमार त्रिपाठी को महरूआ से एसएसआई जलालपुर बनाया गया है। एसआई राजेश कुमार सिंह को जलालपुर, असमत खानम को जहांगीरगंज, राम नरेश को सम्मनपुर और विजय कुमार सोनी को एसएसआई भीटी में नवीन तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
इससे पहले इन सब की पुलिस लाइन में तैनाती थी। अरविंद कुमार सिंह को जैतपुर से पुलिस लाइन, संजय सिंह को जैतपुर और घनश्याम लाल वर्मा को एएसआई कटका में तैनात किया गया है। एसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर सर्वदमन सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। जांच कराकर आगे की कार्रवाई होगी।