फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Inspection of Dhan kendra

डीएम ने किया धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण

Tue, 17 Dec 2019 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Inspection of Dhan kendra
अंबेडकरनगर। मंडलायुक्त के निर्देश पर सोमवार को खाद्य विभाग के संभागीय खाद्य नियंत्रक ने जिले के कई क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। कई क्रय केंद्रों पर धान खरीद तो होती मिली लेकिन जांच में सामने आया कि जिन किसानों के धान की खरीद की गई उनके भुगतान में शिथिलता बरती जाती रही है। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। निर्देश दिया कि खरीद के साथ ही भुगतान पर भी जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में धान की सुचारु खरीद सुनिश्चित करने व किसानों का समय से भुगतान दिलाने के लिए सोमवार को खाद्य विभाग के संभागीय खाद्य नियंत्रक प्रदीप कुमार कुशवाहा सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। इसके बाद जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अजित कुमार सिंह को साथ लेकर लगभग आधा दर्जन धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें कटेहरी के खाद्य विभाग द्वारा संचालित ग्रीन अर्थ क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। पूछताछ में केन्द्र प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि 80 लाख रुपए कीमत के धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन

इसमें से 15 लाख का भुगतान किया जा चुका है। इस पर खाद्य नियंत्रक ने नाराजगी जाहिर की। कहा कि खरीद के साथ भुगतान में भी तेजी लायी जाए। नियंत्रक ने सबंद्घ चावल मिल अमृता इंडस्ट्रीज का निरीक्षण किया। यहां पर आवंटन के सापेक्ष चावल सप्लाई ठीक मिली। खाद्य विभाग के मरैला स्थित नैकाफ केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर केंद्र प्रभारी रमेश कुमार उपस्थित मिले, लेकिन खरीद नहीं हो रही थी। प्रभारी ने बताया कि अब तक 221 क्विंटल खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उन्होंने नाराजगी जतायी। पीसीयू के अन्नावा में सचिव दिवाकर वर्मा ने बताया कि करीब करोड़ रुपए के धान की खरीददारी हुई। मात्र 20 लाख रुपए का ही भुगतान हो पाया है। इसी तरह सहकारी समिति अलावलपुर में प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि 121 किसानों का 8 हजार क्विंटल धान की खरीद हुई है। 12 दिसंबर तक हुई धान की खरीद का भुगतान कर दिया गया है। शेष धनराशि के लिए पैसे की आवश्यकता है। नरायनपुर व बिहरोजपुर का निरीक्षण किया। यहां स्थिति सामान्य मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed