फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Inspection

कोरोना संकट में धराशायी हुआ टीकाकरण अभियान, 17 प्रतिशत बच्चों को ही लगे टीके

Wed, 30 Sep 2020 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Inspection
अंबेडकरनगर। कोरोना संकट से टीकाकरण अभियान प्रभावित हुआ है। बीते अप्रैल में कोरोना के कारण टीकाकरण का कार्य पूरी तरह ठप रहा। इसके बाद चला अभियान भी गति नहीं पकड़ सका। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 10 वर्ष की आयु वर्ग में मात्र 17 प्रतिशत बालक व बालिकाओं को ही टीके लग सके। 80 हजार गर्भवती के सापेक्ष लगभग 26 हजार को ही टीके लग सके। अब जिला प्रशासन ने टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पोलियो, निमोनिया, टिटनेस, जेईई, डिप्थीरिया समेत कई अन्य प्रकार से रोगों से बच्चों, किशोरियों व गर्भवती को बचाने के लिए विभिन्न प्रकार के टीके लगाने का प्रावधान है। अभियान चलाकर टीकाकरण किया जाता है। जिले के 270 एएनएम सेंटरों पर प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को टीका लगाया जाता है, जबकि प्रथम शनिवार व दूसरे बुधवार को अभियान चलाकर गांव-गांव, घर-घर टीका लगाया जाता है।
विज्ञापन

इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी पर टीका लगाने की व्यवस्था है। मौजूदा वर्ष में टीकाकरण अभियान को कोरोना वॉयरस संक्रमण के चलते ग्रहण लग गया है। कोरोना संक्रमण के चलते 22 मार्च से 30 अप्रैल तक टीकाकरण अभियान पूरी तरह ठप रहा। इसके बाद भी कोरोना संक्रमण के लगातार आते मामलों के चलते अब तक अभियान गति नहीं पकड़ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान के जिला प्रभारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते अभियान गति नहीं पकड़ रहा है। मई से 25 सितंबर तक चले अभियान में एक वर्ष तक के 69 हजार 924 लक्ष्य के सापेक्ष 18 हजार बच्चों को टीका लगा है।
दो वर्ष तक 65 हजार 973 बच्चों के सापेक्ष 22 हजार 813, पांच वर्ष तक के 58 हजार 986 बच्चों के सापेक्ष 9 हजार 691, 10 वर्ष के 57 हजार 141 के सापेक्ष 9 हजार 948 तथा 16 वर्ष की 47 हजार 122 किशोरियों के सापेक्ष 12 हजार 967 को ही टीका लग सका है। जिले में 80 हजार 373 गर्भवती के सापेक्ष 26 हजार 426 को अभियान चलाकर टीका लगाया गया।

कोरोना वायरस के कारण टीकाकरण अभियान प्रभावित हुआ है। 22 मार्च से 30 अप्रैल तक टीकाकरण अभियान नहीं चल सका था। अभियान में तेजी लाने व समय रहते अभियान चलाकर लक्ष्य को पूरा करने का स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया है। 30 मार्च तक लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
- डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed