फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Innocent died due to electrocution

करंट से झुलसकर मासूम की जान गई

Mon, 19 Sep 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Innocent died due to electrocution
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव में घर के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आने से झुलसकर मासूम की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

केसरपुर गांव निवासी चंदीप्रसाद तिवारी का दो वर्षीय पुत्र अंशू रविवार देर शाम घर में खेल रहा था। बताया जाता है कि खेलने-खेलते वह घर के मुख्य दरवाजे पर पहुंच गया। दरवाजा लोहे का था। उस समय उसमें करंट उतरा हुआ था। ऐसे में मासूम ने जैसे ही दरवाजे को पकड़ा, वह करंट की चपेट में आ गया। जब तक घरवाले कुछ समझ पाते, मासूम की झुलसकर मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

इकलौते बेटे की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रोते-पीटते परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए ग्रामीणों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनोद तिवारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इरशाद समेत अन्य कई गणमान्य लोगों ने गांव पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। कहा कि दुख की इस घड़ी में सभी उनके साथ हैं। उधर एसओ विनय प्रताप तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed