फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Increased water level in Saryu, washed away three pipes

सरयू में बढ़ा जलस्तर, बह गए तीन पीपे

Tue, 25 May 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Increased water level in Saryu, washed away three pipes
राजेसुल्तानपुर। कम्हरिया घाट पर सरयू नदी पर बने पीपे का पुल के तीन पीपे मंगलवार तड़के नदी का जलस्तर बढ़ने व कटान के चलते टूटकर बह गए। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। बाद में पुल पर काम करने वाले मजदूरों ने लगभग एक किमी दूरी से टूटकर बहने वाले पीपों को नदी के किनारे किया। इसके बाद संबंधित पुल पर आवागमन को रोकने के साथ ही पीपों को समय से पहले ही खोलने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।
विज्ञापन

लोगों के आवागमन को देखते हुए कम्हरिया घाट पर सरयू नदी पर पीपों का पुल बनाया गया है। नवंबर से 15 जून तक पीपे के पुल से आवागमन होता है। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने पर 15 जून से पीपों को खोलकर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया जाता है। लोक निर्माण विभाग गोरखपुर की ओर से निर्मित पीपे के पुल का प्रयोग लोग आवागमन के लिए कर रहे थे। इस बीच मंगलवार तड़के बड़ी घटना होने से बच गई। हुआ यह कि सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने व कटान होने के चलते तीन पीपे टूटकर बह गए। यह संयोग ही था कि यह घटना भोर में उस समय हुई, जब पुल पर आवागमन नहीं हो रहा था, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। पुल से तीन पीपों के बह जाने से मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

इस बीच पुल पर काम कर रहे मजदूरों ने पीपों की तलाश शुरू की, तो लगभग एक किमी दूर तीनों पीपे बहते मिले। अथक प्रयास कर तीनों पीपों को तट पर ले जाया गया। तीन पीपों के बह जाने से संबंधित पुल पर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया गया। उधर, लोक निर्माण विभाग गोरखपुर के अवर अभियंता गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने व कटान होने से तीन पीपे टूटकर बह गए थे। इसके बाद पुल पर आवागमन पूरी तरह से ठप कर दिया गया। जलस्तर बढ़ने व कटान को देखते हुए पीपों को खोलने का कार्य समय से पहले ही किया जा रहा है। बताया कि 15 जून तक पुल पर आवागमन किया जाता है, लेकिन इस बार परिस्थितियों को देखते हुए समय से पहले ही इसे खोल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed