Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Increased chill in the morning and evening

Ambedkar Nagar News: सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन, दिन में धूप से राहत

Sat, 28 Nov 2026 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Increased chill in the morning and evening
सरसों की फसल। संवाद
अंबेडकरनगर। जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ रहा है, जबकि दोपहर में खिल रही धूप लोगों को राहत दे रही है। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में अंतर के चलते मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर शहर समेत ग्रामीण इलाकों में रात के तापमान में गिरावट से सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाज के लिए निकलने वाले लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। सुबह की सैर पर निकलने वाले लोग भी ठंड महसूस कर रहे हैं। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप खिलने से मौसम सुहाना हो जा रहा है। दोपहर में पार्कों में बच्चे धूप के बीच खेलते नजर आए। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों को ठंड से राहत मिली। शाम ढलते ही एक बार फिर ठंड का असर बढ़ने लगा।
विज्ञापन

रबी की फसलों के लिए फायदेमंद है हल्की ठंड
मौसम की मौजूदा स्थिति को रबी की फसलों के लिए अनुकूल माना जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार हल्की ठंड से गेहूं की फसल में कल्ले निकलने और सरसों में फूल व फलियों के विकास में मदद मिलती है। चना, मटर और जौ की फसलों को भी इससे लाभ होता है। वहीं, कम वाष्पीकरण के कारण खेतों में नमी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, तापमान में अचानक गिरावट और पाला पड़ने से आलू, सब्जियों और सरसों की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र पांती के अध्यक्ष डॉ. रामजीत ने बताया कि पाले की आशंका होने पर खेतों में हल्की सिंचाई करने से मिट्टी का तापमान संतुलित रखने में मदद मिलती है।

जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने किसानों को मौसम के बदलाव पर नजर रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पाले की आशंका होने पर कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार फसलों के बचाव के उपाय अपनाएं। किसान राधेश्याम यादव, केदार वर्मा और रामतीरथ सिंह ने भी शुरुआती ठंड को फसलों के लिए लाभकारी बताया। हालांकि, उन्होंने मौसम में अचानक बदलाव होने पर फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed