{"_id":"6b0b0af14c614f15440f906a","slug":"protest-to-be-held-tomorrow-against-the-attack-on-an-advocate-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-170112-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अधिवक्ता पर हमले के विरोध में कल होगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अधिवक्ता पर हमले के विरोध में कल होगा प्रदर्शन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश कुमार पांडेय पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। बार एसोसिएशन ने 30 नवंबर को जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।
बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि 30 नवंबर को दोपहर 12 बजे डीएम ईशा प्रिया को ज्ञापन देकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की जाएगी। इसके अलावा जिले की अन्य तहसीलों के बार एसोसिएशन अध्यक्षों से भी सहयोग की अपील की गई है। तहसीलों में अधिवक्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर संबंधित एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।
मालीपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर उमरन निवासी संतोष कुमार पांडेय के अनुसार, उनके भाई अवधेश कुमार पांडेय 22 नवंबर को मछलीगांव जहनियापुर स्थित ननिहाल से बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे खपुरा बाजार के पास जियालाल धुरिया, मेवालाल धुरिया और महेंद्र समेत चार-पांच अन्य लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। मुकदमे की पैरवी को लेकर विवाद के बाद आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला किया गया था, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।