फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Incoming cable of Mahrua substation burnt, power supply halted

Ambedkar Nagar News: महरुआ उपकेंद्र की इनकमिंग केबल जला, बिजली आपूर्ति ठप

Thu, 01 Aug 2024 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Incoming cable of Mahrua substation burnt, power supply halted
महरुआ (अंबेडकरनगर)। उपकेंद्र महरुआ का इनकमिंग केबल बृहस्पतिवार दोपहर अचानक जल गया। इससे लगभग चार दर्जन से अधिक गांव की लगभग 75 हजार की आबादी की बिजली गुल हो गई। इससे उमसभरी गर्मी में एक तरफ जहां लोगों को कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा तो वहीं किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन

पावर कार्पोरेशन उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध कराने को लेकर दावे फेल हो रहे हैं। जर्जर हो चुके उपकरण आए दिन जवाब दे रहे हैं जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी महरुआ बिजली उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल बृहस्पतिवार दोपहर के करीब उपकेंद्र का इनकमिंग केबल जल गया। इससे महरुआ, सेहरा जलालपुर, लोकनाथपुर, मथानी, रामपुर नोनसिला, हीड़ी पकड़िया, बरामदपुर जरियारी, घनेपुर, कसड़ा, बाहरपुर, मीरपुर, नसीरपुर, पखनपुर, मंशापुर, करौना, तौकला, रामपुर हरिनंदन, आदमपुर तिंदौली समेत चार दर्जन से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लगभग 75 हजार की आबादी के सामने बिजली संकट खड़ा हो गया। पहले तो लोगों ने सामान्य कटौती समझकर बिजली आने का इंतजार किया लेकिन जब काफी देर तक बिजली नहीं आई तो जिम्मेदारों के फोन किया। बताया गया कि केबल जल गया है, उसे दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच बिजली आपूर्ति ठप होने से उमसभरी गर्मी में उपभोक्ता परेशान रहे। उपभोक्ता रामसजीवन, सूरज कुमार, अरविंद कुमार, संतोष कुमार, दिलीप कुमार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक जर्जर हो चुके उपकरणों को बदला नहीं जाएगा तब तक इस प्रकार की समस्या उत्पन्न होती रहेगी। कहा कि जो बिजली मिलती भी है, उसमें लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। इससे न तो पंपिंग सेट ठीक से काम कर रहे और न ही अन्य उपकरण, इससे सिंचाई का संकट खड़ा हो रहा है। उधर जेई अनिल कुमार ने कहा कि गड़बड़ी को दूर किया जा रहा है। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed