{"_id":"69e50b263b28728a15036848","slug":"inauguration-of-the-primary-school-building-in-hakimpur-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-154681-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: हकीमपुर में प्राथमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: हकीमपुर में प्राथमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण
विज्ञापन
एनटीपीसी टांडा की सामुदायिक विकास पहल के तहत ग्राम हकीमपुर में नव-निर्मित प्राथमिक विद्यालय भवन
विद्युतनगर। एनटीपीसी टांडा की सामुदायिक विकास पहल के तहत ग्राम हकीमपुर में नव-निर्मित प्राथमिक विद्यालय भवन का रविवार को लोकार्पण किया गया। यह भवन 166.97 लाख रुपये से तैयार किया गया है। मुख्य अतिथि डीएम अनुपम शुक्ला ने भवन का उद्घाटन किया और इसे ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
डीएम व एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा ने संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर का निरीक्षण भी किया। डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आधारभूत संरचना का मजबूत होना जरूरी है। एनटीपीसी टांडा की ओर से किया गया यह प्रयास विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार करेगा। नए भवन से आसपास के गांवों के बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। एनटीपीसी टांडा की सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) गतिविधियों की सराहना की गई।
कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा ने कहा कि एनटीपीसी का उद्देश्य केवल ऊर्जा उत्पादन नहीं, बल्कि सामाजिक विकास में योगदान देना भी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में निवेश भविष्य निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान एसडीएम टांडा डॉ. शशिशेखर, बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पटेल, डॉ. मनीषा पांडेय, पीके गोयल, रजनीश कुमार खेतान व अन्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यालय भवन का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।