फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   In the Taziya procession, cries of 'O Husain' or 'O Ali' echoed

Ambedkar Nagar News: ताजिया जुलूस में गूजीं या हुसैन, या अली की सदाएं

Sat, 20 Jun 2026 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
In the Taziya procession, cries of 'O Husain' or 'O Ali' echoed
.किछौछा दरगाह स्थित ताजिया की शुक्रवार रात जियारत करते अकीदतमंद। स्रोत : आयोजक
अंबेडकरनगर। अशरफपुर किछौछा स्थित हजरत सुल्तान सैयद मखदूम अशरफ का दरगाह परिसर शुक्रवार रात या हुसैन और या अली की सदाओं से गूंजता रहा। मुहर्रम में जुलूस के मौके पर हजारों जायरीन दरगाह पहुंचे और ताजिया की जियारत कर अमन, सलामती और खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान लोगों ने कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों को याद किया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब नौ बजे सैयद मखदूम अशरफ के सहन-ए-आस्ताना से पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस मंगल गेट और सलामी गेट मार्ग से होते हुए दरगाह मुख्य चौराहे स्थित इमाम चौक पहुंचा। यहां ताजिया करीब बीस मिनट तक रखा गया।
विज्ञापन

इस दौरान अकीदतमंदों ने फूल चढ़ाए और दुआ की। इसके बाद ताजिया निर्धारित मार्ग से होते हुए वापस अपने स्थान पर पहुंचाया गया। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं की मौजूदगी से धार्मिक माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहर्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। दरगाह परिसर और जुलूस मार्ग पर पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे। जलालपुर संवाद के अनुसार चौथी मुहर्रम पर नगर क्षेत्र के विभिन्न इमामबाड़ों में मजलिसों का आयोजन किया गया। सोनगांव, जाफराबाद समेत कई स्थानों पर अजादारों ने शामिल होकर कर्बला के शहीदों को याद किया। वक्ताओं ने हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कुर्बानियों का जिक्र किया।

अंजुमनों की ओर से नौहाख्वानी पेश की गई। छोटे और बड़े इमामबाड़ों में महिलाओं और पुरुषों की भागीदारी रही। कर्बला के संदेशों पर प्रकाश डाला गया। भीखपुर, उफरौली, लखनिया और कादीपुर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी मोहर्रम की मजलिसों का आयोजन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed