{"_id":"6af9e651eb731f42ce0ed29f","slug":"in-the-pda-akhilesh-is-now-left-with-only-the-p-rajbhar-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-169186-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीए में अखिलेश के पास अब सिर्फ पी बचा : राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीए में अखिलेश के पास अब सिर्फ पी बचा : राजभर
विज्ञापन
.कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर। स्रोत : सोशल मीडिया
अंबेडकरनगर। सुभासपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान सपा, कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीडीए में अब अखिलेश यादव के पास सिर्फ पी बचा है। डी चंद्रशेखर और ए ओवैसी ले गए हैं। इसी वजह से अखिलेश अब सनातन की तरफ बढ़ रहे हैं।
राजभर ने कहा कि अखिलेश न तो पूरी तरह सनातनी हो पा रहे हैं और न ही बाबर-अकबर को गले लगा पा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश अभी यह भी तय नहीं कर पाए हैं कि किसे आशीर्वाद देना है और किससे आशीर्वाद लेना है।
कांग्रेस को नहीं मिलेंगी 181 सीटें
कांग्रेस और सपा के बीच सीटों के बंटवारे पर राजभर ने कहा कि कांग्रेस तीसरे मोर्चे में जाने की तैयारी कर रही है। वहां उसे ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस ने 181 सीटों की मांग की है, जबकि उसके केवल दो विधायक हैं। सपा इतनी सीटें नहीं देगी। अखिलेश भी चाहते हैं कि कांग्रेस उनका साथ छोड़ दे। भाजपा की ओर से सहयोगी दलों को 85 सीटें देने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि चार सहयोगियों के लिए यह संख्या पर्याप्त है। मेरठ में सपा के दलित सम्मेलन पर राजभर ने कहा कि सपा ने दलित महापुरुषों का सबसे ज्यादा अपमान किया है। राजभर ने प्रमोशन में आरक्षण खत्म करने और मायावती के साथ हुए गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए कहा कि दलितों का सबसे ज्यादा नुकसान सपा ने किया है।