फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Imitation of Vaishno Dham will be decorated in the pandal

पंडाल में वैष्णो धाम की अनुकृति सजेगी

Fri, 30 Sep 2022 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Imitation of Vaishno Dham will be decorated in the pandal
अंबेडकरनगर। दुर्गा पूजा पंडालों में देवी स्थापना के साथ ही अन्य आयोजनों की तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। बड़ी संख्या में पूजा पंडालों को तैयार करने में जुटे कारीगर कहीं पंडाल को वैष्णो धाम तो कही गणेशनुमा स्वरूप देने में जुटे हैं। अकबरपुर में एक जगह पूजा पंडाल के बगल में ही छत्रपति शिवाजी महाराज के दरबार को भी पूरी भव्यता के साथ बनाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ नवरात्रि के चौथे दिन गुरुवार को मंदिरों व घरों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चौथे स्वरूप कुष्मांडा की विशेष पूजा अर्चना कर उनसे सुख समृद्धि का आशीष मांगा। अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर में महिलाएं ढोल की थापों के बीच भजन कीर्तन करती दिखीं तो दोस्तपुर रोड स्थित काली मंदिर में श्रद्धालुओं ने माथा टेककर मन्नत मांगी।
विज्ञापन

शनिवार को लगने वाली षष्ठी के साथ ही शहर में दुर्गा पूजा पर्व का उल्लास अब अपने चरम पर पहुंचने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो पहले दिन से ही पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के पूजन दर्शन के लिए खोल दिए गए थे। जबकि शहरी क्षेत्रों में षष्ठी अथवा सप्तमी के दिन से प्रतिमा पंडालों में धार्मिक आयोजन की शुरुआत के साथ देवी प्रतिमाओं के दर्शन को पट खुलेंगे। इसके दृष्टिगत ही शहरी क्षेत्रों में पंडालों को पूजा अर्चना के लिए अंतिम स्वरूप देने की तैयारियां अब अपने अंतिम दौर में पहुंचने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा के निकट तो फव्वारा तिराहा के समीप बन रहे भव्य पूजा पंडालों को माता वैष्णो धाम व गणपति स्वरूप का भव्य स्वरूप देकर वहां मां दुर्गा के नौ स्वरूप को दर्शाने वाली प्रतिमा स्थापित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed