फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   illegally operated milli ply machine

अवैध रूप से संचालित मिली प्लाई मशीन

Fri, 25 Jun 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
illegally operated milli ply machine
बसखारी। थाना क्षेत्र के मकोइया गांव में शुक्रवार को वन विभाग के अधिकारियों व बसखारी पुलिस ने एक प्लाई मशीन पर छापा मारा। प्लाई मशीन पूरी तरह से अवैध पाई गई। मौके पर बड़ी मात्रा में प्लाई व लकड़ी मिली। साथ ही विभिन्न प्रकार के उपकरण भी बरामद हुए। टीम ने बरामद सामानों को अभिरक्षा में ले लिया। साथ ही संचालक के विरुद्ध केस दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

वन विभाग को सूचना मिली कि मकोइया गांव में अवैध ढंग से प्लाई मशीन का संचालन किया जा रहा है। इस पर शुक्रवार को उप प्रभागीय वनाधिकारी शरद श्रीवास्तव व बसखारी थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने गांव पहुंचकर संबंधित प्लाई मशीन पर छापा मारा। टीम को देखते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। वहां काम कर रहे कर्मचारी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

जानकारी पर पता चला कि यह प्लाई मशीन मकोइया गांव निवासी अनवर की ओर से संचालित की जा रही है। जांच में बड़ी मात्रा में लकड़ी व प्लाई बरामद हुई। उप प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि बरामद सामानों को अभिरक्षा में ले लिया गया है। अब संचालक के विरुद्ध केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed