{"_id":"60660a8d8ebc3e5907772e14","slug":"illegal-liquor-recovered-from-pradhan-s-claimant-s-house-ambedkar-nagar-news-lko5722372197","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के दावेदार के घर से अवैध शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के दावेदार के घर से अवैध शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी। पंचायत चुनाव में प्रधान पद के एक दावेदार के घर से पुलिस ने लगभग 25 हजार रुपये की सात पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया। उसे ले जाने के बाद केस दर्ज कर जमानत पर रिहा कर दिया गया। बताया जाता है कि थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय व दरोगा नरसिंह वर्मा सिपाहियों के साथ गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी बीच गोपनीय सूचना के आधार पर बढ़ियानी कला निवासी संतराम वर्मा के घर छापा मारा। वहां ड्रम में छिपाकर रखी गई सात पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी संतराम वर्मा को हिरासत में ले लिया। संतराम समेत शराब की सभी सात पेटी को थाने लाया गया।
आबकारी निरीक्षक टांडा डॉ. एमपी वर्मा व भीटी के आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और शराब व लाइसेंस आदि के बारे में छानबीन की। एसओ श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि संतराम के एक पुत्र के नाम से इब्राहिमपुर में देशी शराब का ठेका है, जबकि दूसरा पुत्र ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। इसी सिलसिले में ग्रामीणों के बीच वितरण के लिए अवैध ढंग से शराब एकत्र की गई थी। इसे देखते हुए दरोगा नरसिंह वर्मा की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया। बाद में आरोपी संतराम को थाने से जमानत दे दी गई। (संवाद)