Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   If underpasses and ramps are built, the path of the disabled and the elderly will become easier

Ambedkar Nagar News: अंडरपास व रैंप बने तो दिव्यांगों व बुजुर्गों की राह हो आसान

Sun, 22 Dec 2024 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 22 Dec 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
If underpasses and ramps are built, the path of the disabled and the elderly will become easier
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ​अंडरपास न बनने से उपगरामी पुल से आना मजबूरी।
दिग्विजय सिंह
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के नाम पर दिव्यांग व बुजुर्ग यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर भले ही सुविधाएं बढ़ाने का दावा किया जा रहा हो पर हकीकत उलट है। यहां दिव्यांग, बुजुर्ग व बीमार यात्रियों के लिए रैंप तक की सुविधा नहीं है। ऐसे में अक्षम यात्रियों को परिजनों द्वारा उठाकर जैसे-तैसे एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचाना पड़ता है। रैंप न होने से स्टेशन के व्हीलचेयर व स्ट्रेचर भी निष्प्रयोज्य पड़े हैं।
अकबरपुर रेलवे स्टेशन की स्थापना हुए लंबा समय बीत चुका है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ अकबरपुर स्टेशन पर यात्रियों के लिए कई प्रमुख सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यात्री इसका लाभ उठा रहे हैं। हालांकि दिव्यांगों व बुजुर्गों के हितों की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर तीन प्लेटफार्म है। कई बार दो व तीन नंबर प्लेटफार्म से बाहर तक आने में दिव्यांगों व बुजुर्गों को काफी दिक्कत होती है। सामान्य यात्री उपरगामी मार्ग से होकर आते-जाते हैं। लेकिन अंडरपास और रैंप के न होने से दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

दिव्यांगों व बुजुर्गों को गोद या कंधे पर लादकर ले जाते परिजन अक्सर दिख जाते हैं। इसे लेकर यात्रियों ने कई बार आवाज उठाई, लेकिन रेलवे से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि तक मौन साधे हैं। यात्रियों का कहना है कि इस स्टेशन पर अंडरपास निर्माण की जरूरत है। अकबरपुर नगर निवासी आशुतोष पाठक, अमरनाथ चौधरी व आदर्श ने रेलवे स्टेशन पर अंडरपास मार्ग न होने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। बीते दिनों उन्होंने रेल राज्यमंत्री के अलावा स्थानीय सांसद लालजी वर्मा व विधायक रामअचल राजभर को इस बाबत पत्र लिखा। कहा कि अंडरपास मार्ग का निर्माण कराया जाना काफी जरूरी हो गया है। नगर निवासी अविनाश कुमार व आलोक ने भी जिम्मेदार लोगों से बुजुर्गों व दिव्यांगों की सुविधा को देखते हुए अंडरपास बनवाने की मांग की है। उधर स्टेशन अधीक्षक विनोद ने कहा कि इस मामले में पत्राचार किया गया है। इस पर कोई भी निर्णय ऊपर से ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed