फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   If there is harassment, then file a complaint without any hesitation

उत्पीड़न हो तो बेहिचक दर्ज कराएं शिकायत

Sat, 25 Sep 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
If there is harassment, then file a complaint without any hesitation
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करतीं महिला पुलिस कर्मी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति फेज-3 के तहत जिले में जागरूकता अभियान जारी है। शनिवार को मिशन शक्ति टीम ने जिला मुख्यालय समेत जिले के विभिन्न हिस्सों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं व बेटियों को सरकार की योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। कहा कि महिलाएं जागरूक होकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ सकती हैं। यदि कहीं पर उनका शोषण व उत्पीड़न हो रहा है तो वह बेहिचक इसकी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
विज्ञापन

एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत लगातार महिलाओं व बेटियों को जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को महिला पुलिस टीम ने जिला मुख्यालय के विभिन्न मोहल्लों में जागरूकता अभियान चलाया। महिला आरक्षियों ने स्कूलों, कॉलेजों व मोहल्लों में जाकर कई जरूरी जानकारियां दीं। महिलाओं को दहेज अधिनियम, घरेलू हिंसा आदि से बचने के बारे में बताया। कहा कि यदि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत हो तो पुलिस से मदद लें। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। वीमेन पावरलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, एंबुलेंस सेवा 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, पुलिस मदद के लिए डायल 112 व बच्चों के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कॉल कर सकती हैं। संबंधित टीम पूरी तत्परता से उनकी मदद सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन

मीडिया सेल प्रभारी देविका सिंह ने बताया कि एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान से लगातार युवतियों व महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं व युवतियों में आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उन्हें समुचित सुरक्षा देने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed