फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   If the insulator is damaged, there could be tripping, power outage

Ambedkar Nagar News: इंसुलेटर खराब तो कहीं ट्रिपिंग, बिजली गुल

Sun, 13 Sep 2026 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
If the insulator is damaged, there could be tripping, power outage
अकबरपुर क्षेत्र में बिजली तार पर लटक रहे पेड़ की डाल काटते बिजलीकर्मी। संवाद
अंबेडकरनगर। कल्याणपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों में शनिवार रात से बिजली कटौती और ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सिकंदरपुर, जैनापुर, अमोली, लालपुर, रुस्तमपुर और संजरपुर समेत अन्य गांवों में रातभर बिजली की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार रात करीब 11 बजे बिजली गुल हो गई। करीब आधे घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन रात दो बजे फिर बिजली चली गई और करीब तीन बजे तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। अकबरपुर के कोटवा महमदपुर में भी रातभर बिजली कटौती रही।
विज्ञापन

महरूआ बिजलीघर क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या बनी रही। बिजली कर्मियों ने फाॅल्ट तलाशने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह महरूआ के पतौना फीडर से जुड़े हीडी गांव में इंसुलेटर खराब होने से करीब 20 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दोपहर करीब 12 बजे फाॅल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरैला बिजलीघर से जुड़े करीब 30 गांवों में भी बिजली की ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान रहे। ग्रामीणों का कहना है कि अकबरपुर-मालीपुर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य शुरू होने के बाद से बिजली आपूर्ति का कोई निश्चित समय नहीं रह गया है।

अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फाल्ट होते ही उसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed