फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   If no one got housing, then people struggling with waterlogging

किसी को नहीं मिला आवास तो कहीं जलभराव से जूझ रहे लोग

Sat, 18 Sep 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
If no one got housing, then people struggling with waterlogging
अंबेडकरनगर। कोई आवास के लिए दौड़ रहा, तो किसी को जलभराव की समस्या है। किसी की भूमि पर विपक्षियों ने कब्जा कर रखा है, तो किसी के हाथ में बगैर विद्युत कनेक्शन के ही लंबा चौड़ा बिजली बिल थमा दिया गया है। पीड़ित संबंधित जिम्मेदारों से लेकर संपूर्ण समाधान दिवस तक की दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। जब भी शिकायत दर्ज कराते हैं, तो सिर्फ आश्वासन ही मिलता है, उनकी समस्या लगातार बनी हुई है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कुछ इस प्रकार से अपना दर्द बयां किया।
विज्ञापन

नहीं दूर हो रही जलभराव की समस्या
अशरफपुर गांव निवासी सुरेखा देवी अकबरपुर तहसील में शिकायत दर्ज कराने पहुंची थीं। कहा कि जलनिकासी के लिए बनी नाली को विपक्षियों द्वारा बंद कर दिया गया है। इससे घर में जलभराव रहता है। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में भी तीन बार शिकायत दर्ज करा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सकी। इसके चलते उन्हें विभिन्न प्रकार की मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी नहीं दूर हुई समस्या
अकबरपुर तहसील में मिले सुल्तानपुर तुलसीपुर के सुरेश ने कहा कि विपक्षियों द्वारा जलनिकासी के लिए बनी नाली में मिट्टी डालकर जलनिकासी अवरुद्ध कर दी गई है। लगभग 200 मीटर पर तालाब है, लेकिन नाली न बनने से घर में जलभराव रहता है। इसकी शिकायत न सिर्फ जिम्मेदारों से की गई, बल्कि दो बार संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत दर्ज कराई गई, अब तक उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिल सका आवासीय योजना का लाभ
अकबरपुर तहसील अंतर्गत अरिया निवासी घनश्याम अग्रहरि ने कहा कि उसका छप्परनुमा घर पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। बीते दिनों हुई तूफानी बारिश के चलते उसका घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। पात्र होने के बाद उसे आवासीय योजना का लाभ अब तक नहीं मिल सका है। आवास के लिए न सिर्फ कई बार आवेदन किया, बल्कि इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदारों से भी की गई। संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत दर्ज कराया, लेकिन अब तक उसे योजना का लाभ नहीं मिल सका है।
बगैर कनेक्शन के आ गया 86 हजार बिल
जलालपुर तहसील में शिकायत दर्ज कराकर बाहर निकल रहे अरई निवासी राम आशीष ने कहा कि उसके घर में विद्युत कनेक्शन नहीं है। इसके बाद भी 86 हजार रुपये का बिल आ गया है। इसके लिए कई बार शिकायत संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से की गई। तीन बार संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया गया। समस्या का निस्तारण न होने से उनके समक्ष विभिन्न प्रकार की मुश्किलें हो रही हैं।

तीन बार दर्ज कराई शिकायत
रहीमपुर निवासी अमन ने बताया कि उसे आवास का लाभ अब तक नहीं मिल सका है। इसके लिए न सिर्फ उसने कई बार आवेदन किया, बल्कि जिम्मेदारों से शिकायत भी दर्ज कराई। जब समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो तीन बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई। प्रत्येक बार आश्वासन ही मिलता है, लेकिन इससे आगे प्रक्रिया नहीं बढ़ती। नतीजा यह है कि उसे कच्चे व जर्जर आवास में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed