फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   If district hospital get neat and clean, then 50 lakh take

सफाई मिलने पर जिला अस्पताल को मिलेंगे 50 लाख

Tue, 21 Feb 2017 10:57 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Tue, 21 Feb 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
If district hospital get neat and clean, then 50 lakh take
सीएमओ कार्यालय परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत जिला अस्पताल समेत सीएचसी, पीएचसी व स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि जल्द ही लखनऊ से जांच करने टीम आएगी। अस्पताल में 70 प्रतिशत से अधिक साफ-सफाई मिली तो जिला अस्पताल को 50 लाख, जबकि सीएचसी व पीएचसी को 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. मोहिबुल्लाह की अध्यक्षता में प्रशिक्षण में लखनऊ से आए मिशन से जुड़े डॉ. परमेश ने कहा कि अस्पताल का बेहतर माहौल बनाने से मरीजों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। इसके लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की  जरूरत है। न सिर्फ वार्ड, बल्कि परिसर की भी ठीक से सफाई होनी चाहिए। इसकी जांच करने के लिए शीघ्र ही लखनऊ से तीन सदस्यीय टीम आएगी, जो जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी के अलावा स्वास्थ्य केंद्रों का भी जायजा लेगी।
विज्ञापन


70 प्रतिशत से अधिक साफ-सफाई मिलने पर जिला अस्पताल  को 50 लाख, सीएचसी व पीएचसी को 20-20 लाख व स्वास्थ्य केंद्रों को 2-2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने मिशन योजना के तहत चलाई जा रहीं विभिन्न प्रकार की योजनाओं का पात्रों को समुचित लाभ दिलाने की अपील की। इस दौरान डॉ. अमित, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed