{"_id":"6ad64f6c4ce95540ca0bbbc2","slug":"idol-vandalized-in-the-pandal-uproar-ensues-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-167476-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पंडाल में खंडित की प्रतिमा, बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पंडाल में खंडित की प्रतिमा, बवाल
विज्ञापन
भीटी के घरवासपुर गांव में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।स्रोत ग्रामीण
भीटी (अंबेडकरनगर)। भीटी के घरवासपुर चौबे गांव में रविवार रात दुर्गा पूजा पंडाल में गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान पंडित की पिटाई के साथ प्रतिमा भी खंडित कर दी गई, जिसके चलते तनाव फैल गया। मामले में करीब 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एहतियातन पुलिस रातभर गांव में मुस्तैद रही।
घरवासपुर चौबे तिराहे पर दुर्गा पंडाल समिति की ओर से पंडाल लगाया गया है। रविवार रात यहां पूजा-अर्चना चल रही थी। पुजारी अतुल चौबे पूजा करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान बेनीपुर निवासी बलवंत यादव और सत्यम सिंह अपने साथियों के साथ नशे की हालत में पंडाल पहुंचे। गाना बजाने को लेकर उनकी वहां मौजूद लोगों से कहासुनी हो गई। विरोध करने पर आरोपियों ने पुजारी अतुल चौबे और धर्मेंद्र निषाद को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज पंडाल में मौजूद लोगों ने दोनों युवकों की पिटाई कर दी।
ग्रामीणों के अनुसार, पिटाई के बाद दोनों युवकों ने फोन कर अपने गांव से कुछ और लोगों को बुला लिया। दोबारा हमला होने पर घरवासपुर के ग्रामीण भी आक्रोशित हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी अफरातफरी के बीच दुर्गा प्रतिमा का हाथ खंडित कर दिया गया। अन्य प्रतिमाओं को भी मंच से नीचे गिराकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। प्रतिमाएं खंडित होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभाले। पुलिस ने खंडित प्रतिमा का हाथ ठीक कराया। इसके बाद संदिग्धों की तलाश में दबिश देकर करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया गया। तनाव को देखते हुए पुलिस ने रातभर गांव में निगरानी बनाए रखी। क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि मुख्य आरोपियों समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।