फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Hungama In Pratima Visarjan Juloos

विसर्जन जुलूस के दौरान हुआ हंगामा, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Oct 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Hungama In Pratima Visarjan Juloos
अंबेडकरनगर। लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बाइक सवार की पिटाई से अकबरपुर नगर में सोमवार रात हंगामा खड़ा हो गया। विसर्जन जुलूस में शामिल युवकों द्वारा पिटाई के साथ ही अयोध्या मार्ग पर हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। उन्हें जीप में बैठाने के दौरान कुछ महिलाएं रोकने पहुंची, जिन्हें हटाकर पुलिस पकड़े गए लोगों को कोतवाली ले गई। पुलिस ने पांच नामजद समेत 13 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर दो को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार रात लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान मीरानपुर के पास हंगामा हो गया। कुछ युवाओं ने मीरानपुर निवासी बाइक सवार सुरेंद्र सोनकर की पिटाई कर दी। सुरेंद्र के अनुसार युवक नशे में थे और पूरी सड़क घेरकर चल रहे थे। उन्होंने किनारे से निकलने का प्रयास किया तो पिटाई कर दी गई। उधर, युवकों के अनुसार सुरेंद्र ने जबरन आगे निकलने की कोशिश कर विवाद पैदा किया।
विज्ञापन

इसी बीच इस घटनाक्रम को लेकर अयोध्या मार्ग पर खासा हंगामा खड़ा हो गया। विसर्जन जुलूस में शामिल युवकों द्वारा हंगामे की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद वहां हंगामे को शांत कराया और दो आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद माहौल शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बाद में सुरेंद्र सोनकर निवासी मीरानपुर की तहरीर पर स्थानीय निवासियों अजय राजभर, सुशील, रजनी, अमरजीत निषाद व हृदय राजभर के अलावा आठ अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इसके साथ ही हिरासत में लिए गए दो आरोपियों सुशील व अमरजीत को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
बताया जाता है कि हंगामे की खबर मिलने पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो उपद्रव कर रहे लोगों में से दो को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उन्हें जीप में बैठाने का प्रयास किया तो विरोध में महिलाएं सामने आ गईं। इसी दौरान आरोपियों को ले जाने वाली जीप का गेट पकड़कर रोकने का प्रयास कर रही एक महिला को कोतवाल नारद मुनि सिंह द्वारा दो घूंसे मारने का वीडियो भी वायरल हो गया।

विसर्जन के दौरान हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। दो आरोपियों को हंगामा करते पकड़ा गया। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर जेल भेजा गया है। समय रहते कार्रवाई न होती तो विवाद बढ़ सकता था। एक महिला ने आरोपियों को पकड़े जाने से रोकने का प्रयास किया था, जिसे पुलिस कर्मियों ने हटा दिया।
- वीरेंद्र कुमार मिश्र, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed