फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   How to be vaccinated, there is no vaccine in the district hospital

Ambedkar Nagar News: कैसे हो टीकाकरण, जिला अस्पताल में वैक्सीन ही नहीं

Fri, 23 Dec 2022 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
How to be vaccinated, there is no vaccine in the district hospital
अंबेडकरनगर। कोरोना के नए वैरिएंट के बढ़ते असर के बावजूद जिला अस्पताल में वैक्सीन हीं नहीं है। सभी 10 सीएचसी पर टीकाकरण तो शुरू हुआ लेकिन केवल चार सीएचसी पर ही सिर्फ 20 लोग टीका लगवाने पहुंचे। उधर, जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज समेत कई अस्पतालों में शुक्रवार को 483 लोगों की एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच हुई।
विज्ञापन

कोरोना वॉयरस का नया वैरिएंट धीरे-धीरे भारत में भी पांव पसारने लगा है। इसे देखते हुए शासन ने कोरोना की नई गाइडलाइन जारी कर दी है। न सिर्फ टीकाकरण बल्कि जांच को लेकर भी तेजी बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन

इसके बावजूद जिले में अभी लापरवाही एवं सुस्ती का ही माहौल है। हालात ये हैं कि जिला अस्पताल मेें शुक्रवार को टीकाकरण शुरू ही नहीं हो सका। दरअसल यहां वैक्सीन ही नहीं उपलब्ध हो सकी है। टीका लगवाने के लिए कुछ लोग पहुंचे लेकिन मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी 10 सीएचसी पर शुक्रवार से टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। इनमें से सिर्फ चार सीएचसी पर ही 20 लोग टीका लगवाने पहुंचे। बाकी छह सीएचसी पर टीम तो मौजूद रही लेकिन कोई भी नहीं पहुंचा।
कोरोना संक्रमण पर अंकुश पाने के लिए शुक्रवार से जांच का दायरा बढ़ा दिया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर, जिला अस्पताल के अलावा सभी 10 सीएचसी व 29 पीएचसी पर शुक्रवार सुबह से ही जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई।
डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि 331 लोगों की एंटीजन व 152 आरटीपीसीआर जांच हुई। जांच आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि तनिक भी संदेह हो तो तत्काल जांच कराएं।

कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह अंकुश लगाने व इससे जंग जीतने के लिए नागरिकों को भी सहयोग करना होगा। जिन्होंने अब तक पूरी डोज नहीं ली है, वे जरूर ले लें। वैक्सीन की समुचित मात्रा उपलब्धता कराई जा रही है।
-डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed