{"_id":"639a0e785782464cca67e8b5","slug":"how-ground-water-level-improved-13-amrit-sarovar-remained-incomplete-ambedkar-nagar-news-lko6618651167","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कैसे सुधरे भूजल स्तर, अधूरे रह गए 13 अमृत सरोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कैसे सुधरे भूजल स्तर, अधूरे रह गए 13 अमृत सरोवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। ब्लॉक क्षेत्र जलालपुर में भूजल स्तर सुधारने व पिकनिक स्पॉट तैयार करने की मंशा को तगड़ा झटका लगा है। लाखों की लागत से 23 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर का निर्माण होना था। इनमें से अब तक 13 अमृत सरोवर अधूरे पड़े हैं।
प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायत स्तर पर पिकनिक स्पॉट के रूप में अमृत सरोवरों को विकसित करने की योजना शुरू की है। मंशा है कि इससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। योजना के तहत तालाब के चारों तरफ इंटरलॉकिंग करवाने व बेंच बनवाने का निर्देश है। आम नागरिक यहां सैर करने के साथ ही सुकून से बैठ भी सकेंगे।
हालांकि ब्लॉक प्रशासन की सुस्ती के चलते अलग-अलग ब्लॉकों में 13 अमृत सरोवर अधूरे ही पड़े रह गए हैं। इससे न सिर्फ भूजल स्तर को सुधारने के प्रयासों को झटका लगा है बल्कि आम नागरिक यहां सैर-सपाटा भी नहीं कर पा रहे हैं। कई चयनित तालाब झाड़ियों की गिरफ्त में हैं। जलालपुर के राघवेंद्र कुमार व शिवनायक आदि ने अमृत सरोवरों का निर्माण जल्द पूरा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
आजनपारा में 6.95 लाख रुपये, टिकरी में 21.18 लाख, बैरागल में 26.60 लाख, भदोई में 17.74 लाख, दुधई में 22.79 लाख, कबूलपुुर में 15.96 लाख, सोहगूपुर में 30.49 लाख, रुदौली अदाई में 30.79 लाख, सलाहपुर इकबालपुर में 17.39 लाख, विशंभरपुर में 20 लाख रुपये से अमृत सरोवर बनने हैं।
वहीं, देवरहा हुसैनपुर में 17.78 लाख रुपये, जफरपुर में 17.34 लाख व टिकरी में 21.18 लाख रुपये की लागत से अमृत सरोवरों का निर्माण होना है। इनमें से कई तालाबों पर तीन से पांच लाख रुपयेे खर्च भी हो चुके हैं परंतु आगे काम नहीं कराया जा रहा।
बरसात शुरू हो जाने की वजह से काम रुका था। तालाबों में इन दिनों पानी भरा है। जल्द ही तालाब के किनारे इंटरलॉकिंग व अन्य काम कराए जाएंगे।
-बृजेश तिवारी, एडीओ पंचायत जलालपुर