फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Housing of 84 characters incomplete, waiting for second installment

Ambedkar Nagar News: 84 पात्रों के आवास अधूरे, दूसरी किस्त का इंतजार

Mon, 13 May 2024 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 13 May 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Housing of 84 characters incomplete, waiting for second installment
जलालपुर के फरीदपुर में अधूरा पड़ा निर्माण।  संवाद - फोटो : संवाद
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। पीएम आवास योजना से जुड़े 84 लाभार्थियों को दूसरी किस्त का इंतजार है। पैसा न आने से संबंधित पात्रों के आवास का कार्य ठप पड़ा है। पहली किस्त के तौर पर मिली धनराशि से घर की नींव आदि तो तैयार हो गई, लेकिन आगे का काम पैसे के अभाव में नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

जलालपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े 84 लाभार्थियों के आवास का सपना धूमिल हो चला है। कारण यह कि पहली किस्त के तौर पर मिले 50 हजार रुपये के बाद दूसरी किस्त निर्गत नहीं हो पा रही। जो धनराशि मिली थी उसमें पात्रों का सिर्फ फाउंडेशन आदि ही तैयार हो पाया है। अब पात्रों को द्वितीय किस्त का लंबे समय से इंतजार बना है। दूसरी किस्त मिले तो दोबारा निर्माण कार्य शुरू हो सके।
विज्ञापन

बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत पात्रों को कुल ढाई लाख रुपये मिलते हैं। इसमें पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपये निर्गत किए जाते हैं। इसके बाद दूसरी किस्त के तौर पर डेढ़ लाख जबकि तीसरी व अंतिम किस्त के रूप में 50 हजार रुपये का भुगतान पात्रों के खाते में किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित पात्रों को दूसरी किस्त का इंतजार है। पैसा न मिलने से पात्रों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका प्रशासन की मानें तो जियो टैगिंग के आधार पर सभी रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी गई है। जैसे ही धनराशि मिलेगी संबंधित पात्रों के खाते में पैसा भेज दिया जाएगा।



धनराशि मिले तो आगे बढ़े निर्माण
फरीदपुर निवासी सीमा व जफराबाद निवासी दिनेश, तारा देवी, रीता, नरगिस, चंद्रावती, सिंगारी, चंद्रकला व चंद्रावती ने कहा कि उन सभी को आवास योजना के तहत पहली किस्त का लाभ तो मिला है, लेकिन दूसरी किस्त का इंतजार है। पैसे के अभाव में निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। फाउंडेशन आदि का ही कार्य हो सका है। दिन प्रतिदिन महंगाई भी बढ़ रही है। ऐसे में सामग्रियों के दाम में भी इजाफा हो रहा है। यदि समय से धनराशि मिला होता तो अब तक निर्माण कार्य पूरा हो गया होता। जिम्मेदारों को चाहिए कि वे पात्रों के हित का भी ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed