{"_id":"64a858fa99d9d60a730e49c9","slug":"house-key-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-121-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 10,054 लाभार्थियोंं को मिली आवास की चाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 10,054 लाभार्थियोंं को मिली आवास की चाबी
Fri, 07 Jul 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 10,054 लाभार्थियों को उनके घर की चाबी मिल गई। लोहिया भवन सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय व डीएम अविनाश कुमार सिंह ने 20 लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 15 पात्रों को ऋण योजना का लाभ दिया गया।
लोहिया भवन में आवास की चाभी लेने आए पात्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर भी कई जगह लाइव प्रसारण दिखाया गय। मुख्य अतिथि डॉ. हरिओम ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीब परिवारों के पक्के आवास के सपने को पूरा कर उनके जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है। गरीबों को आवास, राशन, पेंशन, शौचालय, रसोई गैस व बिजली कनेक्शन देने के साथ रोजगार के लिए भी ऋण मुहैया कराया जा रहा है।
डीएम ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण लेने वाले लाभार्थियों को उसका सदुपयोग करने की सलाह दी। जिला सूचना अधिकारी संतोष द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम के तहत जिले के 10,054 लाभार्थियों को आवास की चाभी दी गई। लोहिया भवन में पीएम स्वनिधि योजना के तहत पांच लाभार्थियों को 10, पांच को 20 और पांच को 50 हजार रुपये का ऋण स्वीकृति पत्र सौंपा गया। इस मौके पर सीडीओ अनुराज जैन, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त के कई अधिकारी मौजूद रहे।