{"_id":"619d2ce43119d05a2a327196","slug":"hostels-will-be-built-in-four-kasturba-schools-ambedkar-nagar-news-lko6057938182","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार कस्तूरबा विद्यालयों में बनेंगे छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार कस्तूरबा विद्यालयों में बनेंगे छात्रावास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के कटेहरी, जहांगीरगंज, रामनगर व भीटी के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें कक्षा 9 से 12 तक की शिक्षा हासिल करने के लिए इधर-उधर की दौड़ नहीं लगानी होगी। वे संबंधित विद्यालय परिसर या इससे सटे स्थान पर बनने वाले छात्रावास में ही रहकर किसी भी कॉलेज में कक्षा 9 से 12 तक की बेहतर शिक्षा हासिल कर सकेंगी। छात्रावास में उन्हें सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। लगभग दो करोड़ की लागत से बनने वाले प्रत्येक छात्रावास के निर्माण को शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। भूमि की उपलब्धता के साथ ही शासन से राशि उपलब्ध हो जाएगी। संभावना है कि दिसंबर के अंत तक भूमि की उपलब्धता के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की शिक्षा हासिल करने के लिए इधर-उधर की भागदौड़ न करने व आसानी से बेहतर शिक्षा हासिल कर सकें, इसके लिए बीते दिनों ही शासन ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर या फिर परिसर से सटकर छात्रावास के निर्माण की घोषणा की थी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य परियोजना के तहत जिले के जलालपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में सबसे पहले छात्रावास का निर्माण हुआ था। इसका लाभ संबंधित विद्यालय की छात्राओं को मिला भी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक की शिक्षा दिए जाने की व्यवस्था है। ऐसे में कक्षा 9 से 12 तक की शिक्षा हासिल करने में छात्राओं को मुश्किलें हो रही थीं। इसी समस्या को दूर करने के लिए ही छात्रावास के निर्माण को मंजूरी शासन ने दी थी।
जिले के भियांव व बेवाना में भी पूर्व में छात्रावास के निर्माण की शासन ने मंजूरी प्रदान की थी। एक करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्रत्येक छात्रावास की तुलना में बेवाना में तो निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया, लेकिन भियांव में भूमि की उपलब्धता न होने से निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। शीघ्र ही वहां भी निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इस बीच शासन ने बड़ा कदम उठाते हुए कटेहरी, भीटी, जहांगीरगंज व रामनगर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर या फिर इससे सटकर छात्रावास के निर्माण को मंजूरी दी है। लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रत्येक छात्रावास के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बीएसए कार्यालय के अनुसार कि शासन से मंजूरी मिलने के बाद भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही भूमि का चयन कर उसे शासन को भेज दिया जाएगा। इसके बाद धन उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
भूमि चयन के लिए दिए निर्देश
बीते दिनों राज्य परियोजना की बैठक में कटेहरी, रामनगर, भीटी व जहांगीरगंज में छात्रावासों के निर्माण को शासन ने मंजूरी दी थी। भूमि के चयन का निर्देश दिया गया है। शासन के दिशा निर्देशानुसार भूमि के चयन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। दिसंबर के अंत तक भूमि का चयन कर निर्माण प्रारंभ शुरू कर दिया जाएगा।
-सत्यप्रकाश मौर्य, प्रभारी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय