फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Homeownership certificates given to 323 people

323 लोगोें को दिए गए घरौनी प्रमाणपत्र

Thu, 23 Dec 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Homeownership certificates given to 323 people
अंबेडकरनगर। जिले की सभी तहसीलों में गुरुवार को स्वामित्व योजना के तहत घरौनी प्रमाणपत्र बांटे गए। इस दौरान कुल 323 ग्रामीणों को घरौनी प्रमाणपत्र दिए गए। तहसील मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने लोगों को प्रमाणपत्र सौंपे और उन्हें स्वामित्व योजना के तहत मिल रहे प्रमाणपत्र के महत्व के बारे में समझाया। कहा कि इस प्रमाणपत्र के जरिए उन्हेें न सिर्फ विवादों से छुटकारा मिलेगा, बल्कि ऋण आदि का लाभ उठाने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अकबरपुर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कुल 120 ग्रामीणों को स्वामित्व योजना का प्रमाणपत्र सौंपा। कहा कि सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना आम नागरिकों के लिए काफी लाभदायी है। भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण में यह प्रयास मील का पत्थर साबित होगा। एसडीएम पवन जायसवाल ने भी प्रमाणपत्र की महत्ता समझाई। कहा कि स्वामित्व योजना भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण में अहम योगदान देगी। ज्यादातर विवाद आबादी से जुड़ी भूमि को लेकर ही होते हैं। इस मौके पर नायब तहसीलदार प्रदीप सिंह, लेखपाल गरिमा वर्मा, प्रीती गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आलापुर में विधायक अनीता कमल ने ग्रामीणों को आबादी की भूमि पर स्वामित्व के लिए घरौनी प्रमाणपत्र सौंपे। कहा कि सरकार की ओर से शुरू की गई यह योजना आम नागरिकों के लिए आने वाले समय में काफी लाभकारी साबित होगी। इस योजना के शुरू होने से भूमि विवाद में कमी आएगी। स्वामित्व योजना से न सिर्फ आबादी की भूमि से जुड़े विवाद खत्म होंगे, बल्कि नागरिक घरौनी प्रमाणपत्र के जरिए अब संबंधित भूमि पर ऋण भी ले सकते हैं। उप जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्त ने बताया कि गुरुवार को घरौनी प्रमाणपत्र रोशनपुर, तिघरा, दाउदपुर व मालपुर के 50 ग्रामीणों को सौंपे गए। इस मौके पर कृष्ण भगवान पांडेय, अभिषेक तिवारी, सुनीति कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा तहसील सभागार में स्वामित्व योजना के प्रमाणपत्र वितरित किए गए। विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्त ने सरकार के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में विशुनपुर, सुंथर, चंदनपुर, रामपुर बिहरोजपुर आदि गांवों के कुल 66 नागरिकों को प्रमाणपत्र सौंपे गए। इस मौके पर एसडीएम बाबूराम, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष टांडा जवाहरलाल यादव, भाजपा नगर महामंत्री राकेश गौड़ आदि मौजूद रहे। जलालपुर तहसील में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम अभय कुमार पाण्डेय ने 33 ग्राम पंचायतों के 75 नागरिकों को स्वामित्व योजना का प्रमाणपत्र सौंपा। इसके अलावा भीटी तहसील क्षेत्र के खमपुर गांव में एसडीएम दीपक वर्मा ने 12 ग्रामीणों को प्रमाणपत्र सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed