फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Home guards sent to Gonda and Bahraich for voting

Ambedkar Nagar News: मतदान कराने गोंडा व बहराइच भेजे गए होमगार्ड

Mon, 01 May 2023 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Home guards sent to Gonda and Bahraich for voting
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव के मद्देनजर चार मई को होने वाले प्रथम चरण के मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सोमवार को गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व कुशीनगर के लिए 357 होमगार्ड रवाना हुए। पुलिस लाइन परिसर से सभी को आठ बसों से रवाना किया गया। मंगलवार को 120 दरोगा व 355 सिपाही भी लखनऊ समेत अलग-अलग जनपदों के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में प्रथम चरण का मतदान चार मई को होना है। इसे सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए जिले से भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी संबंधित जनपद के निकाय क्षेत्र में लगाई गई है। इसी के चलते सोमवार को पुलिस लाइन से होमगार्ड भेजे गए। पुलिस चुनाव कार्यालय के अनुसार सोमवार को गोंडा के लिए 63, बहराइच के लिए 48, बलरामपुर के लिए 71 व कशुीनगर के लिए 175 होमगार्ड आठ बसों से रवाना हुए।
विज्ञापन

इसके अलावा मंगलवार दो मई को दरोगा व सिपाही भी जिले से रवाना होंगे। इसमें लखनऊ के लिए 65 दरोगा व 109 सिपाही, हरदोई के लिए 35 दरोगा व 146 सिपाही व सीतापुर के लिए 20 दरोगा की रवानगी होगी। ऐसे में 120 दरोगा व 355 सिपाही जिले से जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन से होमगार्डों को संबंधित जनपद के लिए रवाना करने से पहले एसपी अजीत सिन्हा ने कहा कि उन्हें जहां की जिम्मेदारी दी जा रही है वहां पूरी मुस्तैदी के साथ उसे निभानी होगी। निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने में सभी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसका ध्यान सभी को रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed