फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Holi processions and Friday prayers will be monitored from ground to sky

Ambedkar Nagar News: होली के जुलूस, जुमे की नमाज पर जमीं से आसमां तक होगी निगरानी

Tue, 11 Mar 2025 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 11 Mar 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Holi processions and Friday prayers will be monitored from ground to sky
जलालपुर कस्बे में की जा रही ड्रोन से निगरानी। 
अंबेडकरनगर। होली के जुलूस और जुमे की नमाज के समय कोई सांप्रदायिक माहौल न बिगाड़ सके, इसके लिए जमीन से लेकर आसमान तक निगरानी की जाएगी। पुलिस विभाग ने जुलूस के रास्तों का ड्रोन के माध्यम से मैपिंग कराई है और इसके वीडियो व फोटो एकत्रित किए जा रहे हैं। अगर किसी छत पर ईंट पत्थर या अन्य सामग्री मिलती है तो उसे हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

जुलूस के समय पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ कैमरों से निगरानी की जाएगी। वहीं जुमे की नमाज के समय मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। स्थानीय पुलिस के साथ ही दो प्लाटून पीएसी को सुरक्षा की निगरानी मेंं बुला लिया गया है।
विज्ञापन

------

13 मार्च को निकले वाला जुलूस
- अकबरपुर कोतवाली के लोरपुर मोहल्ले में सुबह आठ बजे।
- बसखारी थाने के बसखारी कस्बे से रात 8:30 बजे
- इब्राहिमपुर थाने के इल्तिफातगंज बाजार में आठ बजे।-
हसंवर थाने के दुर्गा मंदिर से शाम छह बजे।
- जलालपुर के वाजिदपुर में रात 9 बजे।
---
14 मार्च को यहां से निकलेगा जुलूस
- अकबरपुर कोतवाली के लोरपुर से सुबज 10 बजे और दोपहर तीन बजे।
- बसखारी थाने के किछौछा दरगाह से सुबह 10 बजे।
- बसखारी थाने के मसडा मोहनपुर से दोपहर दो बजे।
- बसखारी थाने के किछौछा दरगाह से दोपहर तीन बजे
- टांडा कोतवाली के झारखंडी मंदिर और मुबारकपुर काली माता मंदिर से सुबह नौ बजे।
- अलीगंज थानाक्षेत्र खासपुर और दहियावर से सुबह 10 बजे।
- अलीगंज थानाक्षेत्र कस्बा अलहलादपुर और हजियापुर से सुबह 10 बजे।
-----
छत पर तैनात रहेगी पुलिस
जिले की मिश्रित आबादी मेंं जुलूस निकले के दौरान पुलिस छतों से भी निगरानी करेगी। जुलूस मार्ग पर ऐसे मकानों को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है।
----
ड्रोन उड़ाकर किया मॉकड्रिल व मैपिंग
जिले के 18 थानोंं क्षेत्रों के पांच क्षेत्राधिकारियों को ड्रोन से हवाई निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी ने सभी सीओ को इस बाबत सजग रहने की हिदायत दी है। सभी से पल-पल की खबर साझा करने की नसीहत भी दी गई है। मंगलवार से ही थाना क्षेत्रोंं में ड्रोन उड़ाकर मॉकड्रिल भी किया गया। इसी के साथ छतों पर मैपिंग करते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
तीसरी आंख का भी रहेगा पहरा
पुलिस ने जिले भर मेंं लगे सीसीटीवी कैमरों को एक्टिव कर एसपी ऑफिस में बने कंट्रोल रूम से जोड़ दिया है। यहीं से जिलेभर मेंं निकलने वाले जुलूस व होली दहन स्थलों की निगरानी की जाएगी। किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी।

------

वर्जन
अराजकता फैलाने वालों से निपटा जाएगा
हर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन से लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। धर्मगुरुओं व गणमान्य नागरिकों संग बैठक कर ली गई है। अराजकता फैलाने वाले हर व्यक्ति से सख्ती से निपटा जाएगा।
- केशव कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed