{"_id":"6406a230fea4d3d7ff0aca4a","slug":"holi-played-in-shivbaba-dham-ambedkar-nagar-news-c-13-1-118182-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शिवबाबा धाम में खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शिवबाबा धाम में खेली होली
Tue, 07 Mar 2023 08:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:02 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सांसद रितेश पांडेय ने लगभग एक माह तक चली पदयात्रा का सोमवार को जोरदार समापन किया। गाजेबाजे के बीच पवित्र शिवबाबा धाम में यात्रा का समापन हुआ। कहीं महिलाओं ने पुष्प वर्षा की तो कहीं आरती उतारी। अबीर व रंग खेलने के साथ ही आतिशबाजी के जरिए लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
सांसद रितेश पांडेय ने करीब एक माह पहले जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के खजुरी बाजार से पदयात्रा की शुरुआत की थी। सोमवार को समापन यात्रा की शुरुआत अकबरपुर विस क्षेत्र के तक्षशिला एकेडमी से हुई। ढोल-नगाड़ों व समर्थकों की भारी भीड़ के साथ सांसद अकबरपुर नगर पहुंचे।
आम लोगों से मिलकर सांसद ने सभी का हाल जाना। साथ ही होली व शब-ए- बरात की बधाई देते हुए शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। कहा कि रंगों का त्योहार प्रेम व स्नेह बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
शिवबाबा शिक्षण संस्थान के बच्चों से मिलकर उन्हें अच्छी शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दी। इसके बाद वे पवित्र धाम शिवबाबा पहुंचे। इस दौरान कई जगहों पर महिलाओं, पुरुषों व युवाओं ने सांसद पर फूलों की वर्षा की। कहीं फूलों की होली खेली गई तो कहीं रंग व अबीर के जरिए होली का उल्लास मनाया गया। सांसद ने शिवबाबा में माथा टेका और देश व समाज में खुशहाली व शांति के लिए प्रार्थना की।
सांसद रितेश पांडेय ने जनसंपर्क पदयात्रा के अंतिम दिन शक्ति प्रदर्शन किया। अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी तादाद में भागीदारी के लिए लोग यहां पहुंचे। इसमें कई ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य व अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। सैकड़ों दो पहिया व चार पहिया वाहन के साथ पदयात्रा निकलने से सोमवार को अकबरपुर नगर में घंटों जाम की स्थिति बनी रही। बसपा के टिकट पर सांसद चुने गए रितेश ने पूरी यात्रा के दौरान पार्टी के झंडे के बजाय तिरंगे को प्राथमिकता दी।
सांसद ने कहा कि पदयात्रा के दौरान हजारों लोगों से मिलने का मौका मिला। उनके घर, दुकान या अन्य जगहों पर जाकर मौके की स्थिति देखी। कई तरह की नई चीजें देखने व समझने को मिलीं। इसका लाभ आगामी दिनों में आम लोगों को और ज्यादा सुविधा दिलाने में किया जाएगा। सांसद ने दावा किया कि इस यात्रा ने जाति-धर्म की खाई मिटाई है। सभी वर्ग के लोग आगे बढ़कर यात्रा के साथ जुड़े।