फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Holi fever is everywhere, colours will be played tomorrow

Ambedkar Nagar News: हर तरफ होली का खुमार, कल खेला जाएगा रंग

Wed, 12 Mar 2025 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 12 Mar 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Holi fever is everywhere, colours will be played tomorrow
केशव कुमार, पुलिस अधीक्षक
अंबेडकरनगर। आज जिले में 1904 स्थानों पर होलिका दहन होगा और शुक्रवार को रंग खेला जाएगा। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले को चार जोन और 19 सेक्टर में विभाजित कर दिया गया, जहां पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में सभी कार्यक्रम होंगे। जुमे की नमाज और होली के पर्व को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस के साथ पीएसी के जवान मुस्तैद रहेंगे। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों के जरिए चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

--------------
दो हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की लगी ड्यूटी
होलिका दहन को लेकर स्थानीय लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लकड़ियां लगाने के साथ भव्य सजावट के इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां किसी प्रकार का हुड़दंग न होने पाए, इसके लिए सभी स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। डीजे पर अश्लील गाना बजाने वालों के खिलाफ पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। होली के दिन जुमे की नमाज के समय विशेष सर्तकता रखी जाएगी। चार सीओ के साथ दो प्लाटून पीएसी व दो हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। टांडा, बसखारी, किछौछा, जहांगीरगंज, जलालपुर समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


-----
होली पर अलर्ट है स्वास्थ्य विभाग
रंगों का पर्व इस बार बड़ी सतर्कता के साथ मनाए जाने की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में है। जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी और पीएचसी को तैयार किया गया है। 24 घंटे आकस्मिक सेवाएं दुरुस्त रखी जाएंगी। हर अस्पताल में बेड आरक्षित किए गए हैं। अस्पतालों में 13 और 14 मार्च को आकस्मिक सेवाएं 24 घंटे बेहतर रखने के साथ ही सभी आवश्यक दवाएं और अन्य चिकित्सीय उपकरण क्रियाशील अवस्था में रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है। इसमें नेत्ररोग विशेषज्ञ आरएस वर्मा, डाॅ. सरिता गुप्ता, फिजीशियन डाॅ. डीपी वर्मा, डाॅ. योगेश वर्मा, ऑर्थो सर्जन डाॅ. पुरेंद्र कुमार, डॉ. संजयराम, ईएनटी सर्जन डाॅ. आरएम वर्मा, सर्जन डाॅ. नंदलाल तथा सर्जन डाॅ. कृष्णजी पांडेय की डयूटी लगाई गई है। प्रभारी सीएमओ डॉ. सालिकराम पासवान ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं।
--------------------------

किसी की भी भावनाओं को न करें आहत
फोटो- 6
होली और जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की जा रही है। सभी से अपील है कि आपसी भाईचारे के साथ किसी की भावनाओं को आहत न करते हुए त्योहार मनाएं।
- केशव कुमार, एसपी
-------------------------
सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाएं त्योहार
फोटो- 7
सभी एसडीएम व सीओ को संवेदनशील स्थानों पर निरंतर भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं। धर्मगुरुओं और समाज के प्रमुख लोगों से भी अपने क्षेत्र में अराजकतत्वों पर निगाह बनाए रखने को कहा गया है। आमजन से सौहार्द्रपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की गई है।
- अविनाश सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed