{"_id":"5e6135b78ebc3eeae2465982","slug":"holi-festival-ambedkar-nagar-news-lko5122403131","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकर्षक पिचकारी से लेकर रंगबिरंगी टोपी तक की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकर्षक पिचकारी से लेकर रंगबिरंगी टोपी तक की धूम
विज्ञापन
फोटो-29, अंबेडकरनगर के पटेलनगर तिराहे पर होली के मद्देनजर पिचकारी की खरीददारी करते लोग।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। होली पर्व के पास आते ही इसका उल्लास जिले में बढ़ गया है। जिले के बाजारों में दुकानें विभिन्न प्रकार की आकर्षक पिचकारी के साथ ही रंग, अबीर व गुलाल से सज गई हैं। उपभोक्ताओं द्वारा संबंधित बाजारों में पहुंचकर इनकी बढ़-चढ़कर खरीददारी कर रहे हैं। इसके अलावा रंग-बिरंगी होली टोपी व कपड़े की भी खरीददारी उपभोक्ताओं ने तेज कर दी है। पर्व के उल्लास में किसी प्रकार की कोई कमी न रह जाए, इसके लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। पर्व के मद्देनजर कुछ मॉल में कपड़ों पर विशेष छूट भी दी जा रही है।
हौली पर्व जैसे जैसे निकट आ रहा, उसका रंग नागरिकों पर तेजी से चढने लगा है। महंगाई व कोरोना वायरस के भय को दरकिनार करते हुए उपभोक्ता पर्व से संबंधित सामानों की बिक्री बढ़-चढ़कर कर रहे हैं। उपभोक्ताओं के रुझान को देखते हुए जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बाजारें रंग-बिरंगी व आकर्षक पिचकारियों, रंग, अबीर व गुलाल से सज गई हैं। बच्चे व युवाओं द्वारा संबंधित बाजारों में पहुंचकर जमकर इनकी खरीददारी की जा रही है। विभिन्न प्रकार के कार्टून वाली पिचकारी की तरफ जहां बच्चों का आकर्षण बना हुआ है, वहीं बैलूनयुक्त पिचकारी व गन पिचकारी की युवा बढ़-चढ़कर खरीददारी कर रहे हैं।
इन सबके बीच होली से संबंधित रंग-बिरंगी टेपी व कपड़ों की भी खरीददारी लोग बढ़-चढ़कर कर रहे हैं। शहजादपुर के रेडीमेड कपड़ा दुकानदार मोहम्मद खालिक ने बताया कि युवाओं में कुर्ता पायजामा अपनी पैठ बनाए हुए है। गुजराती व राजस्थानी कुर्ता पायजामा की बिक्री युवा बढ़ चढ़कर कर रहे हैं। सफेद कुर्ता पायजामा की मांग अधिक है। टोपी विक्रेता दयाराम ने कहा कि रंगबिरंगी टेपी की युवा बढ़ चढ़कर खरीददारी कर रहे हैं। 10 रुपये से 50 रुपये तक में टोपी की बिक्री की जा रही है। रेडीमेड कपड़ा दुकानदार संतोष कुमार ने कहा कि टी शर्ट की खरीददारी युवा बढ़ चढ़कर कर रहे हैं। एक मॉल के संचालक ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर टी शर्ट व कुर्ता पायजामा पर विशेष छूट दी गई है।