फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Highstream lights installed in the 12 places of city

दूधिया रोशनी से नहाए शहर के 12 चौराहे

Sun, 31 Mar 2019 10:45 PM IST
रवि प्रकाश Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar Published by: रवि प्रकाश Updated Sun, 31 Mar 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Highstream lights installed in the 12 places of city
हाईमास्ट लाइट - फोटो : अमर उजाला
अंबेडकरनगर। लगभग 32 लाख रुपये की लागत से अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के 12 प्रमुख चौराहे हाईमास्ट लाइट से जगमग हो रहे हैं। बीते दिनों ही इन चौराहों पर हाईमास्ट लाइट लगाई गई है। इससे संबंधित क्षेत्र से होकर प्रतिदिन गुजरने वाले 60 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिल रहा है। 
विज्ञापन


अकबरपुर नगर के सौंदर्यीकरण को लेकर अकबरपुर नगर पालिका परिषद शासन लगातार ठोस कदम उठा रहा है। न सिर्फ जाम की समस्या दूर करने को लेकर सड़क का चौड़ीकरण कराया जा रहा, बल्कि जलभराव समस्या दूर करने को लेकर नाला निर्माण भी जगह-जगह कराया जा रहा।
विज्ञापन


नगर की सड़कों को जगमग करने के लिए बीते दिनों ही जगह जगह रिंग लाइट लगवाई गईं थीं। इस बीच नगर पालिका प्रशासन ने नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले प्रमुख तिराहों व चौराहों को भी दूधिया रंग से नहलाने का निर्णय लिया। लगभग 32 लाख रुपये की लागत से संबंधित चौराहों व तिराहों पर हाईमास्ट लाइट लगवाने को बीते दिनों मंजूरी प्रदान कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के लिपिक ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन से मंजूरी के बाद नगर के 12 चौराहों व तिराहों बनगांव तिराहा, पुराना तहसील तिराहा, जेतली स्कूल तिराहा, संघतिया नाका, दोस्तपुर चौराहा, सब्जी मंडी शहजादपुर, चौक शहजादपुर, शंकरजी मंदिर अमरौला, लोरपुर चौराहा, शिवबाबा मुख्य गेट व सुहेलदेव चौराहा पर बीते दिनों हाईमास्ट लाइट लगाए जाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता के प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने बताया कि नगर के सौंदर्यीकरण को लेकर लगातार मजबूती से कार्य किया जा रहा है। अभी प्रमुख चौराहों व तिराहों पर ही हाईमास्ट लाइट लगवाई गई हैं। अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी इस प्रकार की लाइट लगवाई जाएगी। हाईमास्ट लाइट लगने से प्रतिदिन संबंधित क्षेत्रों से गुजरने वाले लगभग 60 हजार लोगों को सुचारु आवागमन में लाभ मिल रहा है। 


12 स्थानों पर लगाई गई हाईमास्ट लाइट
लगभग 32 लाख रुपये की लागत से अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के 12 चौराहों पर हाईमास्ट लाइट लगाए जाने का निर्णय लिया गया था। बीते दिनों ही सभी चयनित स्थानों पर इस प्रकार की लाइट लगाए जाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया। -सरिता गुप्ता, अध्यक्ष अकबरपुर नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed