फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   High tension wires above schools, children's lives at risk

Ambedkar Nagar News: स्कूलों के ऊपर हाईटेंशन तार, जोखिम में बच्चों की जान

Sun, 14 Jul 2024 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 14 Jul 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
High tension wires above schools, children's lives at risk
प्रा​थमिक स्कूल परिसर में लगा हाईटेंशन बिजली पोल - संवाद।
टांडा के प्राथमिक विद्यालय अवसानपुर में करंट से जा चुकी है छात्र की जान
विज्ञापन

इसके बावजूद तारों को हटवाने में बेसिक शिक्षा व कॉर्पोरेशन बना उदासीन
संवाद न्यूज एजेंसी।
अंबेडकरनगर। परिषदीय विद्यालयों के ऊपर व परिसर से होकर गए हाईटेंशन तार व ट्रांसफार्मर से बारिश के मौसम दो दर्जन से अधिक परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई करने वाले नौनिहालों की जान को खतरा है। पावर कारपोरेशन और बेसिक शिक्षा विभाग अपनी इस लापरवाही का ठीकरा एक-दूसरे पर फोड़ रहे हैं।
किसी विद्यालय परिसर में ट्रांसफार्मर लगे हैं तो कहीं इससे सटकर लगे ट्रांसफार्मर को बिजली विभाग शिफ्ट करने में आर्थिक मजबूरी बता रहा है। वहीं शिक्षा विभाग अधिकारियों को लिखा पढ़ी करने की बात कह रहा है। यह समस्या किसी एक दो प्राथमिक विद्यालय की नहीं है। 20 से अधिक परिषदीय विद्यालयोंं का यही हाल है।
विज्ञापन

ऐसे में यहां पढ़ने वाले दो हजार से अधिक छात्रों का जीवन सुरक्षित नहीं है। आंधी-तूफान के बीच अक्सर तार टूटकर गिरने की घटनाएं होती हैं। शिक्षा क्षेत्र टांडा के प्राथमिक विद्यालय अवसानपुर विद्यालय गेट के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज का हाईटेंशन तार गुजरा है। बीते वर्ष इसकी चपेट में आने से विद्यालय में तैनात रसोइया सरोजा देवी के बेटे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र जलालपुर के प्राथमिक विद्यालय रामपुर दुबे परिसर में भी ट्रांसफार्मर और खंभा लगा है। तारों में 11 हजार वोल्टेज का करंट दौड़ रहा है। कई बार आंधी-तूफान से तार टूटकर गिर चुके हैं। मालीपुर के प्राथमिक विद्यालय करमिसिरपुर स्कूल के भवन के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा है। कई बार तार टूटकर भवन पर गिर चुका है। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी तारों को हटवाने मेंं उदासीन बने हैं।
यहां भी गुजर रहे बिजली तार

प्राथमिक विद्यालय गदायां अकबरपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय करमिसिरपुर, प्राथमिक विद्यालय कटघर मूसा, प्राथमिक विद्यालय धौरूआ द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय दरियापुर, प्राथमिक विद्यालय सलाहुद्दीनपुर समेत आदि विद्यालय के ऊपर से दौड़े बिजली के तार नौनिहालोंं के लिए हादसे का सबब बने हैं।
बोले अभिभावक
अभिभावक दीपक कुमार राजभर, सतीश कुमार, विवेक वर्मा, केदार कुमार, गीता देवी, सुनील कश्यप, अनीता रानी, सुशील कुमार, दीपमाला समेत अन्य अभिभावकोंं विद्यालयों के ऊपर से गुजरे हाइटेंशन बिजली के तारोंं को हटवाने की मांग की है। उनका कहना है कि बरसात का मौसम चल रहा है। बारिश और आंधी का दौर जारी है। ऐसे मेंं यदि विद्यालयों के ऊपर से गुजरे बिजली के तार टूटे तो उनके पाल्यों की जान पर बन सकती है।



विभाग को भेजा जाएगा प्रस्ताव
जिन विद्यालयों के ऊपर से बिजली के तार गुजरे हैं। ऐसे विद्यालयों की सूची बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी गई है। सूची प्राप्त होने के उपरांत खर्च का स्टीमेट विभाग को सौंप बजट की मांग की जाएगी। बजट प्राप्त होने के बाद तारों को हटवाया जाएगा।
संजय कुमार, प्रभारी अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed