{"_id":"69935dc1fbace731830850c6","slug":"high-speed-car-hits-bike-youth-dies-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-150894-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
Mon, 16 Feb 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद घटना स्थल पर जांच करती पुलिस।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर निबियहवा पोखरा के निकट रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार राकेश कुमार (40) की मौके पर ही मौत हो गई। इस सड़क दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
न्योतरिया निवासी मृतका की पत्नी अंतिमा देवी के मुताबिक उनके पति की न्योतरिया हाईवे के निकट बक्सा व अलमारी बनाने की दुकान है। सहालग के कारण इन दिनों काम काफी अधिक था। रविवार की सुबह दुकान पर गए राकेश देर रात तक घर नहीं लौटे। जब अंतिमा ने फोन किया तो, राकेश ने बताया कि अकबरपुर से दुकान का सामान लेने जाना है और काम समाप्त होने के बाद ही घर लौट पाएंगे। रात करीब 10:30 बजे, राकेश अकबरपुर से अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे। जब वे निबियहवा पोखरा स्थित एकलव्य स्टेडियम के निकट पहुंचे, तभी न्योतरिया की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार ने सामने से जा रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में गलत दिशा से आकर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राकेश उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। सिर पर हेलमेट न पहने होने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक फरार हो गया। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर एफआई एफआईआर दर्ज की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया-
मृतक राकेश कुमार चार बच्चों के पिता थे। उनकी सबसे बड़ी बेटी प्रिया कक्षा 11 में पढ़ती है, दूसरी बेटी स्वप्निल कक्षा आठ में, बेटा आदर्श कक्षा सात में और सबसे छोटा बेटा आदित्य कक्षा पांच में अध्ययनरत है। अचानक पिता की मृत्यु से पूरा परिवार सदमे में है और बच्चे बेहाल हैं।