फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   High Court summoned the investigator

हाईकोर्ट ने किया विवेचक को तलब

Thu, 25 Aug 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
High Court summoned the investigator
अंबेडकरनगर। जलालपुर में थाना प्रभारी रहे नीरज सिंह को हाईकोर्ट ने लूट के एक मामले में तलब कर लिया है। कोर्ट की तरफ से इस आशय की नोटिस अंबेडकरनगर में पहुंची है। हालांकि वे अयोध्या जनपद स्थानांतरित हो चुके हैं। बताया जाता है कि जलालपुर कोतवाली में तैनाती के दौरान लूट के एक मामले में बरामदगी भी हुई थी।
विज्ञापन

अभियुक्त ने पुलिस की कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने मामले के विवेचक तत्कालीन जलालपुर कोतवाल नीरज सिंह को बयान के लिए तलब किया। वे इसके बावजूद कोर्ट नहीं पहुंचे। इसे देखते हुए उच्च नयायालय ने गंभीर रुख अपनाया। माना गया कि जो बरामदगी की गई है, वह संदेह के दायरे में है। इसीलिए विवेचक द्वारा कोर्ट पहुंचकर बयान नहीं दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय ने बीते दिनों विवेचक को व्यक्तिगत रूप से तलब कर लिया। कहा कि यदि वे बयान देने नहीं पहुंचते हैं, तो वरिष्ठ अधिकारियों को कोर्ट में आना होगा। यह नोटिस अंबेडकरनगर पहुंची, तो नीरज सिंह की तलाश शुरू हुई। पता चला कि उनका स्थानांतरण अयोध्या जनपद हो चुका है। इसके बाद संबंधित नोटिस उन्हें भेज दी गई। हालांकि नीरज सिंह ने बताया कि वे एक दिन पहले ही हाईकोर्ट जाकर प्रक्रिया पूरी करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed