फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   High Court summoned the Bar Association President-General Secretary

Ambedkar Nagar News: हाईकोर्ट ने बार एसोसिएशन केअध्यक्ष-महामंत्री को किया तलब

Mon, 25 May 2026 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
High Court summoned the Bar Association President-General Secretary
आलापुर। तहसील क्षेत्र के रामकोला गांव से जुड़े एक बेदखली मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। आलापुर न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहे इस मामले को लेकर हाईकोर्ट ने आलापुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री को तलब किया है। दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह विवाद करीब एक साल पुराना है, जिसमें काफी समय से कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं हो पाई थी। मामले में तेजी लाने और उचित दिशा-निर्देश जारी करने की मांग को लेकर वादी योगेश ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने देखा कि स्थानीय वकीलों की हड़ताल और कार्य से विरक्त रहने के कारण मामले की सुनवाई बार-बार टलती रही। कोर्ट ने इस पर गहरी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

आलापुर अधिवक्ता संघ के महामंत्री नरेंद्र यादव ने इस बताया कि हम न्यायपालिका के आदेश का पूरा सम्मान करते हैं। निर्धारित तिथि (मंगलवार) को हाईकोर्ट के समक्ष उपस्थित होकर हम संगठन का पक्ष मजबूती से रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed