{"_id":"623a118e4911551a7b0f7334","slug":"help-the-center-administrator-in-the-examination-without-copying-ambedkar-nagar-news-lko622692169","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल विहीन परीक्षा में सहयोग दें केंद्र व्यवस्थापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल विहीन परीक्षा में सहयोग दें केंद्र व्यवस्थापक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक परीक्षा कक्ष में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, ब्लूटूथ नहीं ले जा सकेंगे। संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्र पर विशेष पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्र से 200 मीटर सीमा में अभिभावकों व अन्य को नहीं प्रवेश करने दिया जाएगा। यह निर्देश मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ घनश्याम मीणा ने केंद्र व्यवस्थापकों व अतिरिक्त व्यवस्थापकों की बैठक के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को नकल विहीन निपटाने में सभी को अपना शत-प्रतिशत सहयोग देना होगा।
सीडीओ घनश्याम मीणा ने कहा कि 24 मार्च से जिले के 111 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रारंभ हो रही है। 12 अप्रैल तक चलने वाली परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन निपटाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना होगा। परीक्षा कक्ष के अंदर किसी भी प्रकार का मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सचल दल या किसी अन्य अधिकारी को भी इस तरह के उपकरण कक्ष निरीक्षक के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। बताया कि परीक्षा को सकुशल निपटाने की जिम्मेदारी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टैटिक मजिस्ट्रेट पर होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष पर्यवेक्षक की भी तैनाती की गई है।
सीडीओ ने निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा केंद्र से 200 मीटर की सीमा से दूर ही अभिभावकों को रहना होगा। बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा 8 से सवा 11 बजे तक, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 2 से सवा 5 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर ही पहले परीक्षार्थियों की सघन जांच करनी होगी। इसके अलावा आंतरिक सचल दल को भी समय-समय पर कक्षों में पहुंचकर नकल विहीन परीक्षा निपटाने को लेकर गंभीरता दिखानी होगी।