Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Heavy traffic jam due to overturning of sugarcane laden truck on Banda-Tanda Highway

Ambedkar Nagar News: बांदा-टांडा हाईवे पर गन्ना लदा ट्रक पलटने से लगा भीषण जाम

Tue, 25 Feb 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 25 Feb 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Heavy traffic jam due to overturning of sugarcane laden truck on Banda-Tanda Highway
बांदा-टांडा हाईवे पर गोहन्ना बाईपास के निकट पलटा गन्ना लदा ट्रक।
अंबेडकरनगर। बांदा-टांडा हाईवे पर गोहन्ना बाईपास के निकट मंगलवार सुबह करीब नौ बजे गन्ना लदा ट्रक पलट गया, जिसकी वजह से भीषण जाम लग गया। अकबरपुर पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह वाहनों को पास कराया। दोपहर बाद हाईवे से ट्रक को हटाया गया, जिसके बाद आवागमन पूरी तरह से बहाल हो सका। इस बीच घटनास्थल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन

गन्ना लदा ट्रक टांडा की तरफ से मिझौड़ा चीनी मिल जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की रफ्तार तेज थी। गोहन्ना बाईपास मोड़ के पास चालक गति को नियंत्रित नहीं कर सका और ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। ट्रक पर लदा गन्ना हाईवे पर फैल गया, जिसकी वजह से एक लेन पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। जल्दी निकलने के फेर में कुछ चालकों ने वाहन आड़े-तिरछे लगा दिए, जिसके चलते हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

अकबरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक लेन पर आवागमन बहाल कराया। इस दौरान घटनास्थल के दोनों ओर करीब दो-दो किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहर करीब दो बजे जेसीबी से ट्रक को हटाया गया, तब जाकर जाम से निजात मिली। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि ट्रक पलटने की वजह से जाम लगा था। मशीन से ट्रक हटाकर आवागमन बहाल करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed