फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Heavy rain disrupted life

झमाझम बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

Sat, 14 Aug 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain disrupted life
अंबेडकरनगर के पीडब्लूडी कार्यालय परिसर में बारिश के चलते हुआ जलभराव। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में शनिवार को हुई झमाझम बरसात ने आम जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव होने से आवागमन में दिक्कतें हुईं तो वहीं तमाम सरकारी कार्यालय परिसरों में घुटनों तक पानी भर गया। विभिन्न शहरी क्षेत्रों में जल निकासी संकट से नागरिकों को जूझना पड़ा। जिला मुख्यालय से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जलभराव संकट से नाराज नागरिकों ने कहा कि नगर निकायों व प्रशासन को जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करना चाहिए। इस बीच बरसात के चलते बाजारों में सन्नाटे का माहौल देखने को मिला, जिससे दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को हुई तेज बारिश ने जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनजीवन को काफी प्रभावित किया। बारिश का दौर दोपहर बाद शुरू हुआ जो देर शाम तक बना रहा। इस दौरान कहीं तेज तो कहीं धीमी बरसात हुई। कई जगहों पर झमाझम बारिश भी हुई। बरसात ने सबसे ज्यादा दिक्कत आवागमन में उत्पन्न कर दी। जिला मुख्यालय के अयोध्या रोड पर शीतला आश्रम के आगे मुख्य सड़क पर ही पानी भर जाने से आवागमन में दिक्कतें हुईं। यहां दोनों तरफ की नालियां लंबे समय से जाम हैं। नतीजा यह है कि बारिश होने पर लगभग दो सौ मीटर मुख्य मार्ग जलाशय में तब्दील रहता है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा दिक्कत यहां बाइक चालकों व साइकिल सवारों को होती है। शनिवार को जलभराव होने पर कई बाइक सवार यहां गिर पड़े। इसमें अपनी बुजुर्ग मां को लेकर जा रहा एक युवक भी शामिल है। भीटी निवासी शांती देवी (78) को इसमें चोटें भी आ गईं। बाइक सवार के गिरते ही कई अन्य बाइक चालक भी अनियंत्रित होकर गिर पड़े। हालांकि उन्हें चोटें नहीं आईं। उधर, नगर का बस स्टेशन क्षेत्र भी पूरी तरह जलाशय में तब्दील नजर आया। यहां आधा मुख्य मार्ग लेकर एक तरफ की पूरी पटरी पानी में डूबी रही। नतीजा यह हुआ कि यहां घंटों यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लंबे समय से बस स्टेशन क्षेत्र में इसी तरह का संकट बरसात के दौरान उत्पन्न होते रहने को लेकर नागरिकों ने कड़ी नाराजगी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झमाझम बरसात के चलते लोक निर्माण विभाग तथा विद्युत कार्यालय परिसर भी जलमग्न रहा। यहां घुटनों तक पानी जमा था। अवकाश के चलते ज्यादा लोगों का आवागमन नहीं रहा, लेकिन जरूरी कार्य से पहुंचे कर्मियों को परेशान होना पड़ा। जिला अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर भी जलभराव से यात्रियों व तीमारदारों को मुश्किलें उठानी पड़ी। अकबरपुर नगर के कई अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह के हालात देखने को मिले। दरअसल नालियों की समुचित सफाई न होने से जलभराव का संकट बरसात होते ही गहरा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed