{"_id":"64de5bb9e2f5a0dfe907cc76","slug":"health-department-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-1847-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएमओ दफ्तर में की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएमओ दफ्तर में की जांच
Thu, 17 Aug 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। स्वास्थ्य विभाग में धांधली के आरोपों की जांच करने लखनऊ से तीन सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को अकबरपुर पहुंची। विभाग की कई योजनाओं के संचालन के नाम पर धांधली किए जाने की शिकायत गत दिनों स्वास्थ्य निदेशालय में की गई थी।
इस पर महानिदेशक परिवार कल्याण लखनऊ की तरफ से निदेशक डॉ. सालिनी गुप्त, संयुक्त निदेशक डॉ. अमित सिंह व वरिष्ठ सहायक आशीष सिंह की तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई। जांच टीम ने बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचकर कई पत्रावलियों को खंगाला। अलग-अलग योजनाओं व उसमें खर्च हुई धनराशि की जानकारी हासिल की। टीम शाम तक वापस नहीं गई थी। शुक्रवार को भी जांच चलने की उम्मीद है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि जांच के बारे में अभी कुछ बताया नहीं जा सकता है।