फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Health care center sealed

हेल्थ केयर सेंटर को किया सील

Fri, 19 Nov 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Health care center sealed
अंबेडकरनगर के बरियावन में अवैध तरीके से संचालित अस्पताल को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के बाद पति की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम सदर व अपर सीएमओ ने बरियावन में अवैध ढंग से संचालित हेल्थ केयर सेंटर को सील कर दिया। साथ ही इस मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के अखंडनगर निवासी प्रदीप की पत्नी बबिता राजभर बीते दिनों सम्मनपुर थाना क्षेत्र में बरियावन स्थित मायके आई हुई थी। यहां पेट में दर्द होने पर वह बरियावन स्थित हेल्थ केयर सेंटर पर जांच कराने गई थी। यहां जांच के बाद बताया गया कि उसके युट्रेस में गांठ है। ऐसे में उसे जलालपुर तहसील अंतर्गत एक अस्पताल में ऑपरेशन के लिए कहा गया। महिला अपनी सास के साथ संबंधित अस्पताल पहुंची, जहां ऑपरेशन के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर अस्पताल के कर्मचारी उसे गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद कर्मचारी उसे लेकर उसकी ससुराल गए और गांव के बाहर शव छोड़कर भाग गए। इसकी जानकारी होने के बाद मायके पक्ष ने ग्रामीणों के साथ बरियावन स्थित हेल्थ केयर सेंटर पर हंगामा किया। साथ ही महिला के पति ने सम्मनपुर थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। इस पर पुलिस ने डॉ. अनुराग व अमन हॉस्पिटल के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। इसी मामले में शुक्रवार को एसडीएम सदर पवन जायसवाल व अपर सीएमओ डॉ. संजय वर्मा ने बरियावन पहुंचकर हेेल्थ केयर सेंटर को सील कर दिया। उधर, अपर सीएओ ने बताया कि केयर सेंटर को सील कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed