फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Health ATMs became a showpiece

Ambedkar Nagar News: शोपीस बनकर रह गए हेल्थ एटीएम

Mon, 05 Jun 2023 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Health ATMs became a showpiece
अंबेडकरनगर। जिले में 18 हेल्थ एटीएम की स्थापना तो कर दी गई लेकिन मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। कहीं पेपर रोल नदारद है तो कहीं वाईफाई की समस्या है। रोल न होने से मरीजों को मौखिक जांच रिपोर्ट दी जाती है तो नेटवर्क समस्या के चलते नेशनल हेल्थ पोर्टल पर जांच रिपोर्ट भेजने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

लगभग चार माह पहले जिले में हेल्थ एटीएम की स्थापना शुरू हुई। अलग-अलग अस्पतालों में अब तक डेढ़ दर्जन हेल्थ एटीएम की स्थापना की जा चुकी है। इन एटीएम से शुगर, बीपी, पल्स रेट, बीएमआई, वजन, एसपीओटू समेत 23 प्रकार की जांच करने की सुविधा है। इन एटीएम की स्थापना समारोहपूर्वक माननीयों द्वारा की गई और इसकी उपयोगिता के बारे में बढ़-चढ़कर जानकारी दी गई।
विज्ञापन

हालांकि समुचित प्रबंध न होने से हेल्थ एटीएम का बेहतर लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा है। आलम यह है कि कहीं रोल नहीं है तो कहीं तकनीकी गड़बड़ी के चलते लाभ नहीं मिल रहा। लगभग सभी स्थानों पर वाईफाई की समस्या है। रोल न होने से जांच रिपोर्ट मौखिक दी जाती है तो वाईफाई की बेहतर सुविधा न होने से नेशनल हेल्थ पोर्टल पर रिपोर्ट भेजने में संचालक को मुश्किल होती है। इसके लिए ऑपरेटर को अपने मोबाइल के हॉट स्पॉट का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन से खत्म है पेपर रोल
फोटो 11
जिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम तो है लेकिन रोल न होने के चलते मरीजों व उनके तीमारदारों को जांच की मौखिक जानकारी दी जाती हैै। हेल्थ एटीएम संचालक प्रेमचंद्र ने कहा कि बीते तीन दिन से रोल समाप्त हो गया। इसकी जानकारी जिम्मेदारों को दे दी गई है। रोल न होने से मरीजों की जांच तो होती है लेकिन उन्हें रोल नहीं दिया जाता है। इसके अलावा वाईफाई की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। जहां वाईफाई है वहां से मशीन दूर है। ऐसे में नेटवर्क की समस्या बनी रहती है। इसे दूर करने के लिए अपने मोबाइल से कनेक्ट कर पूरे दिन की रिपोर्ट नेशनल हेल्थ पोर्टल पर भेजना पड़ता है।

जांच तो हुई नहीं मिली रिपोर्ट
महिला अस्पताल जलालपुर व सीएचसी नगपुर में एक एक हेल्थ एटीएम स्थापित तो है लेकिन वाईफाई की सुविधा दोनों स्थानों पर नहीं है। इसके चलते प्रतिदिन की रिपोर्ट नेशनल हेल्थ पोर्टल पर भेजने में कर्मचारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उन्हें इसके लिए अपने मोबाइल के हॉट स्पॉट का सहारा लेना पड़ता है। हेल्थ एटीएम की उपयोगिता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सोमवार को महिला अस्पताल में पांच तो सीएचसी नगपुर में मात्र 12 मरीजों की ही जांच हुई। सीएचसी नगपुर में मिले मोहम्मद हफीज व संतोष सोनी ने कहा कि शुगर की जांच कराई। नेटवर्क समस्या के चलते रिपोर्ट मिलने में समस्या हुई।


संचालक से मांगा एस्टीमेट
जहां रोल नहीं है वहां के हेल्थ एटीएम संचालक से एस्टीमेट मांगा गया है। वहीं हेल्थ एटीएम से जांच के लिए वाईफाई की कोई जरूरत नहीं होती। सिर्फ नेशनल हेल्थ पोर्टल पर रिपोर्ट भेजने के लिए ही जरूरत पड़ती है। इस संबंध में संबंधित अस्पताल के प्रबंधन से बात की जाएगी। - डॉ. संजय वर्मा, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed