फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Havoc of fire, 150 bigha wheat crop burnt

आग का कहर, 150 बीघा गेहूं की फसल जली

Sun, 04 Apr 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Havoc of fire, 150 bigha wheat crop burnt
अंबेडकरनगर। गर्मी के दस्तक देने के साथ ही आग का कहर भी किसानों व आम नागरिकों पर टूटने लगा है। रविवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में लगी आग से करीब 150 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इससे किसानों को करीब 40 लाख की चपत लगी। सबसे भीषण आग अकबरपुर तहसील क्षेत्र के नैली सुबारपुर गांव के पास लगी। दोपहर करीब अज्ञात कारणों से लगी आग में कई गांव के दर्जनों किसानों की करीब 130 बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग पर काबू पाने के लिए अकबरपुर व जलालपुर दोनों तहसील की फायर टीम मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन

अकरबपुर तहसील के नैली सुबारपुर गांव के पास रविवार को दोपहर गेहूं के खेत में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। गुहार पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर अकबरपुर व जलालपुर तहसील से फायर टीम मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही घंटों में करीब 130 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

इसमें नैली निवासी ओमप्रकाश की 1 बीघा, रामयज्ञ की 2 बीघा, फिरतू की 7 बिस्वा, मनीराम की 7 बिस्वा, बनवारी की10 बिस्वा, झिनकू की 7 बिस्वा, मुरली की1 बीघा, मोतीलाल की 7 बिस्वा, बेचूराम की 5 बिस्वा, रामकिशोर ढाई बीघा, रामाज्ञा की 1 बीघा, मनोज की7 बिस्वा, बनवारी की 8 बिस्वा, मुरलीधर की 7 बिस्वा, मोतीलाल की 7 बिस्वा, हजपुरा निवासी राजकिशोर मिश्र की डेढ़ बीघा, लारपुर के गब्बर वर्मा की 3 बीघा, लल्लन चौधरी की 4 बीघा, राजितराम चौधरी, राजेंद्र प्रसाद, जवाहिर, रामउजागरि, राकेश, रामानंद सहित करीब 50 किसानों की 130 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों तहसीलों से पहुंची कई अग्निशमन की गाड़ियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से अहेतुक मदद दिलाए जाने की मांग की है। घटना की जानकारी पर एसडीएम अकबरपुर मोइनुल इस्लाम, तहसीलदार जेपी यादव, लेखपाल व अन्य मौके टीम मौके पर पहुंची। आग से हुई क्षति का आकलन किया। इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों में लगी आग से करीब 15 बीघा फसल जलकर नष्टा हो गई।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग
आलापुर तहसील क्षेत्र के चहोड़ा शाहपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से आग लग ई। इससे करीब 3 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आनन-फानन में लोगों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड का वाहन भी पहुंचा, हालांकि तब तक आग नियंत्रित की जा चुकी थी। शॉर्ट सर्किट से पहले संतोष यादव के गेहूं के खेत में आग लगी। इसके बाद देखते ही देखते आग से सुमिरन प्रजापति, हजारी प्रसाद प्रजापति, जयप्रकाश व राममिलन की लगभग 3 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इससे किसानों को करीब 75 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed