{"_id":"62f9492ed66a891d354e32ad","slug":"harvesting-intensified-60-bighas-of-land-covered-in-saryu-ambedkar-nagar-news-lko6439279194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान तेज, सरयू में समाई 60 बीघा जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान तेज, सरयू में समाई 60 बीघा जमीन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे हो रही तेजी से कटान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। माझा कम्हरिया व इटौरा ढोलीपुर के पास नदी में काफी तेजी से कटान हो रही है। इससे किसानों के खेत नदी की धारा में समाते चले जा रहे हैं। किसान लंबे समय से कम्हरिया घाट के पास बोल्डर लगवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके चलते अब इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
सरयू नदी के किनारे स्थित माझा कम्हरिया व इटौरा ढोलीपुर नदी के किनारे कटान होने से किसानों की भूमि नदी में समाहित होती जा रही है। किसान तालुकदार, मधुबन सिंह परमात्मा सिंह, लालचन्द्र यादव, प्रभाकर तिवारी, कृपाशंकर व राघवेन्द्र सिंह आदि ने बताया कि नदी के पानी से कटान लगातार हो रहा है। कटान रोके जाने के लिए प्रशसन से कई बार मांग की गई, परन्तु प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। नतीजा यह है कि अब तक किसानों की 60 बीघा से अधिक भूमि नदी में समाहित हो चुकी है।
सामाजिक कार्यकर्ता भावेश सिंह गंगे ने बताया कि विगत दो वर्ष से लगातार कटान रोके जाने की मांग चल रही है, परन्तु प्रशासन इस पर अमल नहीं कर रहा है। कहा कि जब तक कम्हरिया घाट के पास बोल्डर डालकर नदी की जल धारा को परिवर्तित नहीं किया जाता तब तक यह कटान होती रहेगी।
विज्ञापन
प्रशासन के सामने कई बार इस बात को रखा गया, लेकिन अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं लिए। मौजूदा समय में सरयू नदी का जल स्तर भले ही कम हुआ है, लेकिन इस क्षेत्र में कटान काफी तेजी से हो रही है। जिस तेजी के साथ कटान हो रही है, इससे किसानों में हड़कंप का माहौल है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते जरूरी प्रबंध न किया गया तो सैकड़ों बीघा धान की फसल नदी में समाहित हो जाएगी।
पुल बनने से बदली नदी की धारा
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कम्हरिया घाट पर पक्का पुल बनने से नदी के पानी का रुख बदल गया है। इस क्षेत्र में नदी की धारा अब बदल रही है। इससे खेती करने वाली भूमि अब नदी की धारा के दायरे में आती जा रही है। पानी की गति अधिक होने के चलते कटान भी काफी तेजी से हो रही है। इससे किसानों में अब हड़कंप का माहौल है।
किए जा रहे जरूरी प्रयास
कम्हरिया व इटौरा ढोलीपुर क्षेत्र में कटान की शिकायत मिली है। इसके लिए जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। बोल्डर आदि डालकर कटान को कम करने का प्रयास किया जाएगा।
रोशनी यादव, एसडीएम आलापुर