{"_id":"66312773cb147a430d05caa6","slug":"had-to-wait-for-hours-to-get-medical-treatment-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-114461-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मेडिकल कराने के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मेडिकल कराने के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन
दलथम्भन - संवाद।
अंबेडकरनगर। शारीरिक रूप से अस्वस्थ शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी से मुक्ति पाने के लिए मंगलवार को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों की व्यस्तता के चलते विकास भवन में मेडिकल कराने पहुंचे शिक्षकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कोई दर्द से कराहते हुए सीढि़यों पर बैठा नजर आया तो कोई अन्य शारीरिक समस्या के चलते चार पहिया वाहन में ही इंतजार करता दिखा।
लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जिले में छठे चरण में 25 मई को होगा। मतदान प्रक्रिया को सकुशल बनाने के लिए पीठासीन अधिकारियों के साथ ही मतदान कार्मिकों की नियुक्ति कर दी गई। प्रशिक्षण प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। इसमें से कई शिक्षक व कर्मचारी ऐसे हैं जो शारीरिक रूप से अस्वस्थ हैं। इसमें कई शिक्षकों का पैर व हाथ टूट गया तो कुछ महिला शिक्षिका गर्भवती हैं। वह भी चुनाव ड्यूटी से छुटकारा पाना चाहती हैं।
चुनाव ड्यूटी से छुट्टी लेने के लिए 30 शिक्षकों ने आवेदन किया था। इसके लिए मंगलवार को उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए 12 बजे बुलाया गया। विकास भवन की सीढ़ी पर बैठे मिले शिक्षक अजय कुमार ने बताया कि दुर्घटना में पैर टूट गया है। शिक्षक अखिलेश कुमार के घुटने की आर्थो स्कोपी सर्जरी हुई है, बैठने में दिक्कत होती है। शिक्षक दलथम्मन गुप्त भी टूटे पैर से किसी तरह विकास भवन पहुंचे थे। शिक्षक मोहम्मद सरवर लकवा से ग्रसित थे।
विज्ञापन
शिक्षिका ज्योति भारती गर्भवती हैं। चिकित्सक ने सीढ़ी पर चढ़ने को मना किया है। इसके चलते वह अपनी गाड़ी में लेटी थीं। कुछ इसी तरह कई अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं यहां दर्द से कराहते दिखे। शिक्षकों ने बताया कि उन्हें 12 बजे से बुला लिया गया लेकिन डेढ़ बज रहे हैं अब तक मेडिकल प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। मेडिकल कब शुरू होगा इसकी भी कोई जानकारी देने वाला नहीं है। इससे काफी दिक्कत हो रही है।
व्यस्तता के चलते हुई देर
मेडिकल बोर्ड में सीडीओ भी शामिल थे। उनकी शासन से वीसी चल रही थी। इसके चलते थोड़ा विलंब हुआ। दो बजे से मेडिकल प्रक्रिया शुरू हुई। शिक्षकों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाता है। जरूरतमंद शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त भी किया गया।
- भाेलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए