फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Groom's brother beaten with sticks in wedding procession

Ambedkar Nagar News: बरात में दूल्हे के भाई को लाठी-डंडों से पीटा

Fri, 12 Jul 2024 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Groom's brother beaten with sticks in wedding procession
आलापुर (अंबेडकरनगर)। बरात में दूल्हे के छोटे भाई की जमकर पिटाई कर दी गई। इससे दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया। रात में ही बरात बिना शादी के वापस लौट गई। मान मनौव्वल के बाद शुक्रवार दिन में शादी की रस्म पूरी हुई।
विज्ञापन

आलापुर थाना क्षेत्र के राउत पारा निवासी उदयराज राजभर की बेटी की शादी बृहस्पतिवार को थी। हंसवर थाना क्षेत्र के लंगडी पृथ्वीपुर निवासी राम भवन अपने पुत्र राजन की बरात लेकर राउतपारा पहुंचे। जलपान के बाद द्वारपूजा खूब धूमधाम से हुआ। बताया जाता है कि जयमाल की तैयारी चल रही थीए तभी गांव के कुछ मनबढ़ युवकों ने जेनरेटर बंद कर दिया। इसके बाद दूल्हे के छोटे भाई साजन की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। इसके बाद आरोपी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल साजन को परिजन बसखारी अस्पताल लेकर गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चार घंटा के बाद घायल को होश आया। उधर, बिना शादी किए ही दूल्हे पक्ष के लोग अपने घर चले गए। शुक्रवार सुबह कन्या पक्ष के मान मनौव्वल के बाद दिन में शादी की रस्म पूरी की गई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed