{"_id":"63b9bffd8daff300ac3c7026","slug":"gramrshi-ratna-to-ayodhya-mp-lallu-singh-ambedkar-nagar-news-lko6655570193","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अयोध्या सांसद लल्लू सिंह को ग्रामर्षि रत्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अयोध्या सांसद लल्लू सिंह को ग्रामर्षि रत्न
विज्ञापन
ग्रामोदय आश्रम पीजी कॉलेज में शनिवार को आयोजित ग्रामर्षि महोत्सव में मौजूद अतिथि। -संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी (अंबेडकरनगर)। ग्रामोदय आश्रम डिग्री कॉलेज वीरसिंहपुर सया में शनिवार को 15वां ग्रामर्षि महोत्सव उल्लास से मना। मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र श्रीवास्तव ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। 11 मेधावियों को साइकिल सौंपने के साथ ही 100 अन्य छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
अयोध्या सांसद लल्लू सिंह को ग्रामर्षि रत्न की उपाधि दी गई जबकि अलग-अलग क्षेत्र के 11 विशिष्ट नागरिकों को ग्रामर्षि गौरव सम्मान से नवाजा गया।
शिक्षाक्षेत्र में अलख जगाने वाले पंडित रामकुमार पांडेय की स्मृति में 15वें ग्रामर्षि महोत्सव में भागीदारी के लिए विभिन्न क्षेत्रों से गणमान्य नागरिक, अभिभावक व जन प्रतिनिधि पहुंचे। भव्य समारोह के बीच पहुंचे राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र श्रीवास्तव ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि शिक्षा के जरिए ही बड़ी प्रगति हासिल हो सकती है।
दिल्ली कान्वेंट स्कूल के चेयरमैन अरविंद पांचाल ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को शिक्षा पर मजबूती से ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
समारोह में ग्रामर्षि पत्रिका का विमोचन करने के साथ ही 11 मेधावियों को साइकिल भेंटकर सम्मानित किया गया। विभिन्न कक्षाओं में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले 51 अन्य मेधावियों को सम्मानित करने के अलावा 50 सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।
अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह को ग्रामर्षि रत्न से नवाजा गया जबकि रानारणधीर सिंह, अनिल मिश्र व देवनरायन पांडेय समेत कुल 11 नागरिकों को ग्रामर्षि गौरव सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम संयोजक अनुपम पांडेय की देखरेख में मंच संचालन डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर एमएलसी हरिओम पांडेय, डीएम सैमुअल पॉल एन, एनटीपीसी टांडा के महाप्रबंधक परिचालन एसएन पाणिग्रही, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री विजयप्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक अनीता कमल व बीएसए बीपी सिंह आदि मौजूद रहे।