फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Gram Pradhan's re-counting stalled on High Court's order

Ambedkar Nagar News: हाईकोर्ट के आदेश पर रुकी ग्राम प्रधान की पुनर्मतगणना

Thu, 25 May 2023 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Gram Pradhan's re-counting stalled on High Court's order
अंबेडकरनगर। उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश के बाद बृहस्पतिवार को अकबरपुर तहसील में होने वाली जगदीशपुर गांव के ग्राम प्रधान पद चुनाव की री काउंटिंग प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। इससे पहले पुनर्मतगणना को लेकर आपाधापी के माहौल को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

विकास खंड कटेहरी के जगदीशपुर गांव में पूर्व में ग्राम प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में मतगणना में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए उपविजेता ने पुनर्मतगणना के लिए एसडीएम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। एसडीएम ने 25 मई को अकबरपुर तहसील में पुनर्मतगणना का निर्देश दिया। मालूम हो कि ग्राम प्रधान के चुनाव में रामअकबाल को जीत हासिल हुई थी जबकि रमेश को एक मत के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। रमेश ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया और कहा कि मनमाने ढंग से रामअकबाल को विजयी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

इस बीच ग्राम प्रधान रामअकबाल पुनर्मतगणना पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट चले गए। बृहस्पतिवार को जब अकबरपुर तहसील में पुनर्मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली थी तो इसी बीच उच्च न्यायालय ने इस पर अगले आदेश तक रोक लगा दी। आदेश मिलने के बाद पुनर्मतगणना प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया। इस बीच पुनर्मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। उधर एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल ने बताया कि पुनर्मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई थी लेकिन स्थगन आदेश के बाद रोक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed